21 जनवरी से अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में जी-20 के नाम से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जायेंगी-खेलमंत्री उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि लखनऊ, गोरखपुर एवं सैफई तीनों स्पोर्ट्स कालेज में बच्चों के चयन की प्रक्रिया बिलकुल पारदर्शी होनी चाहिए।आगामी सत्रों में बच्चों का चयन कमेटी के माध्यम से होगा, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को अवश्य शामिल किया जाये। प्रत्येक स्पोर्ट्स कालेज में दाखिले के लिए उसी कालेज में बच्चों का टेस्ट लिया जाये, जहां के लिए आवेदन किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि स्पोटर््स कालेज में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर शिक्षकों को तैनात किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

श्री यादव ने यह निर्देश विधान भवन स्थिति अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने एक वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाय। प्रदेश में निर्माणाधीन स्टेडियम का कार्य पूर्ण कराकर यथाशीघ्र लोकापर्ण कराया जाये। उन्होंने प्रस्तावित खेल नीति को जल्द से जल्द कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि 21 जनवरी से अभियान चलाकर पूर प्रदेश में जी-20 के नाम से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मंगल दलों का गठन किया जाये और अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जाये। गंगा नदी के किनारे स्थित गाँव में मंगल दलों को गंगा सफाई अभियान के साथ जोड़ा जाये। उन्होंने 31 मार्च तक युवक/महिला मंगल दल के गठन का कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश भी अधिकारियों दिये। श्री यादव ने निर्देश दिए कि मण्डल स्तर प्रत्येक माह खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक आहूत की जाये। विभाग में लम्बित मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाये। खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति में तेजी लाई जाये। वित्तीय वर्ष 2022-23 के आवंटित बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित किया जाये। खेलो इण्डिया एवं मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को हर जिले में युवा दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा।बैठक में अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!