रफ्तार पकड़ रहा है कोरोना, अब देश पर दो-दो वायरस का कहर

Covid-19:  देश में कोरोना एक बार फिर से पकड़ रहा है रफ्तार।  कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर XBB 1.16 सब वेरिएंट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। INSACOG के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के XBB 1.16 वेरिएंट के अब तक कुल 76 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोनावायरस बढ़ने के मामले के पीछे यह कारण हो सकता है। XBB 1.16 सब वेरिएंट के सबसे अधिक मामले कर्नाटक और महाराष्ट्र में हैं। H3N2 Influenza भी जानलेवा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, H3N2 Influenza से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में बीते शुक्रवार को 73 वर्ष के बुजुर्ग ने इस वायरस के चलते दम तोड़ दिया।

वहीं हरियाणा की बात करें तो शनिवार को गुरुग्राम में दो मामले दर्ज किए गए। जनवरी 2023 से लेकर 19 मार्च तक के बीच H3N2 के 451 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से राज्य सरकारें अब अलर्ट हो गई। पुडुचेरी में 26 मार्च तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

H3N2 और XBB 1.16 दोनों वायरस में अंतर-

H3N2 Influenza संक्रमण हो या कोरोनावायरस का  नया XBB 1.16 वेरिएंट इन दोनों में लोगों को खांसी, बुखार, सिर दर्द और शरीर में दर्द होने जैसी समस्याएं हो रही है। ऐसी स्थिति में आप दोनों  वायरस में  अंतर कैसे पता कर पाएंगे? भले ही इन दोनों वायरस के लक्षण एक समान हो, लेकिन इन दोनों का इलाज अलग-अलग है। H3N2 एक सामान्य वायरस है जो कि मौसमी Influenza का कारण बनता है। यह कोई नया वायरस नहीं है, यह Influenza A वायरस के जैसा ही है। वहीं XBB 1.16 कोरोना वायरस का सब-वेरिएंट है।

दोनों वायरस के लक्षण-

दोनों वायरस के लक्षणों को देखने के बाद इनके संक्रमण के बीच अंतर करना मुश्किल है। इसका टेस्ट कराने के बाद ही यह स्पष्ट होता है कि व्यक्ति किस वायरस से संक्रमित है, या एक डॉक्टर ही आपको दोनों वायरस के बीच अंतर बता सकता है। घरघराहट, खांसी, तेज बुखार और निमोनिया के लक्षण H3N2 संक्रमण के लक्षण हैं।

वहीं XXB के संक्रमण में सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान, गले में खराश और बहती या बंद नाक के लक्षण दिखाई देते हैं। दोनों ही वायरस देश में तेजी से फैल रहे हैं इसलिए आपको जब लक्षण दिखाई दें, तो आप अपना टेस्ट अवश्य कराएं।

error: Content is protected !!