जब तक वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और जेल नहीं भेजे जाते, तब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संविधान, लोकतंत्र और लोगों के वोट के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। – देवेन्द्र यादव

कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बाराखंभा रोड, कनॉट प्लेस से नई दिल्ली में भारत के सर्वोच्च न्यायालय तक एक शांतिपूर्ण विशाल विरोध मार्च निकालकर मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं पर कार्यवाही करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रिट याचिका दायर की गई।

श्री राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में दिल्ली के नेता और कार्यकर्ता भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिलकर ज्ञापन सौंपने की कोशिश सफल नहीं होने के बाद इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने याचिका दायर करने का फैसला किया।

इस शांतिपूर्ण में दिल्ली की ओर से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ एआईसीसी दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, एआईसीसी सचिव प्रभारी दानिश अबरार, एआईसीसी सचिव श्री अभिषेक दत्त, डीपीसीसी महासचिव (संगठन) और पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार और अब्दुल रहमान, जग प्रवेश कुमार, डीपीसीसी पदाधिकारी जगजीवन शर्मा, तसवीर सोलंकी, डॉ. पी.के. मिश्रा, प्रेरणा सिंह, प्रमोद जयंत, विकास शौकीन, जे.पी. राणा, दीपक भारद्वाज, पूर्व एआईसीसी सचिव तरूण कुमार, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, इंद्रजीत सिंह, मो. उस्मान, राज कुमार जैन, हर्ष चौधरी, महिंदर मंगला, महेंद्र भास्कर, सुमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा और राजेश यादव, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, लीगल सेल चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब तक वोट चोर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देकर जेल नही पहुॅच जाते, देश भर में यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में हम लंबे समय से यह लड़ाई लड़ रहे हैं और इस संघर्ष के हिस्से के रूप में हम आज सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका भी दायर करने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आदेश पर चुनाव आयोग ने लोगों के फैसले को लूटकर एसआईआर करके चुनाव में वोट चोरी और जीत के षडयंत्र को कामयाब बनाने का काम किया है, जिसके खिलाफ श्री राहुल गांधी हर स्तर पर देशवासियों के मताधिकार, लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को सुरक्षित बनाने के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन एकजुट होकर यह सुनिश्चित करने की लड़ाई लड़ाई लड़ रहे है जिसके बाद मोदी सरकार के इशारे पर ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी का अपराध करने के लिए सीईसी के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार द्वारा किया गया वोट चोरी जैसा अक्षम्य अपराध देश विरोधी और जनविरोधी है जिसके लिए उन्हें अपना पद छोड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही बचा। उन्होंने कहा कि मोदी शाह, ज्ञानेश कुमार को कितना भी समर्थन करें देशवासियों के जन आंदोलन के आग ज्ञानेश कुमार को अपने पापों की सजा भुगतनी ही पड़ेगी।