आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने 10वां स्वच्छ सर्वेक्षण लॉन्च किया

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने मध्य प्रदेश के भोपाल में स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के लिए टूलकिट जारी किया।विश्व का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण, स्वच्छ सर्वेक्षण (एसएस), एक दशक पूरा कर चुका है। एसएस केवल एक वार्षिक सर्वेक्षण नहीं बल्कि एक शक्तिशाली प्रबंधन उपकरण है। कचरा मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से यह परिवर्तन को गति दे रहा है। इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण का विषय है: स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ , करें सफाई साथ । नगर आयुक्तों और अन्य राज्य प्रतिनिधियों सहित सभी राज्य और शहरी स्थानीय निकायों ने आभासी माध्यम से इस शुभारंभ में भाग लिया। शहरों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हुए, स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता के लिए मैट्रिक्स को परिभाषित किया है। इसने मूल्यांकन मापदंडों की बेंचमार्किंग, स्वच्छ शहर के लिए रोडमैप बनाने, स्वच्छ शहर बनने के लिए कदम और घटकों और अंततः जमीनी स्तर पर दिखाई देने वाली स्वच्छता के माध्यम से स्वच्छ शहरों को सक्षम बनाने में मदद की है। पिछले 10 वर्षों में, स्वच्छ सर्वेक्षण सहयोग और सामूहिक जिम्मेदारी के एक उल्लेखनीय उदाहरण रहा है, जो स्वच्छता को जीवन शैली बनाने के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है – वास्तव में स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता को  प्रतिबिंबित करता है। 2016 में 73 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) से लेकर 2024 में 4900 यूबीएल का आकलन करने तक, स्वच्छ सर्वेक्षण शहरों को स्वच्छता मानकों को बढ़ाने और अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों की राय एक सशक्त मूल्यांकन उपकरण बन गई है। स्वच्छ सर्वेक्षण ने स्वच्छता के प्रति नागरिकों की धारणा और सहभागिता, विशेष रूप से दृश्य स्वच्छता के प्रति उनकी भागीदारी को लगातार दर्शाया है। इसे और अधिक बल देने के लिए, 2025-26 के टूलकिट को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि नागरिकों की राय को अधिक शक्ति और महत्व मिले।इस वर्ष से, नागरिक वोट फॉर माय सिटी ऐप और पोर्टल, मायगव ऐप, स्वच्छता ऐप और क्यूआर कोड सहित कई प्लेटफार्मों के माध्यम से पूरे वर्ष अपनी प्रतिक्रिया दे सकेंगे। नागरिक सत्यापन का महत्व काफी बढ़ा दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *