उपभोक्ताशिक्षा, जागरूकता, उत्पादों का तुलनात्मक परीक्षण तथा नीति निर्माण में सहायक गैरसरकारी संस्था वॉयस द्वारा सेबी के सहयोग से वीनिवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन रविवार कोशशि गार्डन, जवाहर मोहल्ला, नियरपाडंवनगर, दिल्ली में किया गया। इस कार्यशाला में स्थानीय आरडब्ल्यू सदस्यों के अलावा जनता ने भाग लिया।
कार्यशाला में वॉयस के बीएसएफआई डेस्क के प्रमुख सुबास तिवारी ने बताया किसे वीनिवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का उद्देश्य उपभोक्ताओं को वित्तीय साक्षरता, बचतनिवेश, बीमा और पोंजीयोजनाओं से बचने के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करना है। उन्होंने कंस्यूमर वॉयस की गतिविधियों, कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत से चर्चा के साथ से बीके बारे में विस्तार से बताया।
वहीं, समाजसेवी, वित्तीय एक्सपर्ट एवं कार्यशाला के मुख्यवक्ता भूपेशशर्मा ने सेबी और वॉयस की इस पहल को एक सार्थक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा किसे बी की इस पहल के तहत कार्यशालाओं में हम निवेशकों को जागरूक करते हैं। उन्हें वित्तीय योजनाओं और बचत की जानकारी दी जाती है। फर्जीवाड़े से बचाने के उपाय की जानकारी दी जाती है।
वहीं कार्यशाला में स्थानीय निवासी, समाजसेवी जितेन्द्रजी से कहा कि आज निवेशकों के बीच इस तरह की कार्यशालाओं की बहुत आवश्यकता है। इससे निवेशकों के बीच जागरूकता के साथ उनको सही विकल्प चुनने का मौका मिलेगा।