मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि “आपके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती प्राप्त होगी l आशा है कि उत्तर प्रदेश को भी आपका निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा l”