आई आई एफ सी एल ने विश्व व्यापार केंद्र, नई दिल्ली में अपने नए कार्यालय में 21वां स्थापना दिवस मनाया

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) ने अपने कार्मिकों  की उपस्थिति में विश्व व्यापार केंद्र, नई दिल्ली में अपने नए कार्यालय परिसर में एक आंतरिक उत्सव के साथ अपना 21वां स्थापना दिवस मनाया। यह मौका आईआईएफसीएल के अबतक के सफर पर सोचने और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग के ज़रिए राष्ट्रनिर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से सुदृढ़ीकृत करने का था।

स्थापना दिवस कार्यक्रम मेंसतर्कता , सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) और दूसरी कार्यशील टीमों सहित कई विभागों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिन्होंने आने वाले वर्ष के लिए अपने विचार, प्राथमिकताएं औरलक्ष्य साझा किए।इन बातचीत से पता चला किआईआईएफसीएलअपनी सेवा के 21वें वर्ष में प्रवेश करते हुए अभिशासन , परिचालन दक्षता औरसमेकित विकासकरनेपरध्यानदेरहाहै।

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आईआईएफसीएल के उप प्रबंध निदेशक श्री पलाश श्रीवास्तव ने टीम को दो दशक की समर्पित सेवा पूरी करने और नए उद्देश्य के साथ 21वें वर्ष में कदम रखने पर बधाई दी। उन्होंने भारत की विकसित बुनियादी ढांचे की जरूरतों का समर्थन करने में संस्थागत अखंडता, नवाचार और जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर श्री पलाश श्रीवास्तव ने कहा :

“जैसा कि हम आईआईएफसीएल के 21 वर्षों का जश्न मना रहे हैं, यह मील का पत्थर हमारे कार्मिकों के सामूहिक प्रयासों के लिए एक अभिनंदन  है, जिनकी प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता ने संस्थान को आकार दिया है। विश्व व्यापार केंद्र में हमारा नया कार्यालय न केवल भौतिक विस्तार का प्रतीक है, बल्कि अधिक दायित्वों  को लेने के लिए हमारी तत्परता का भी प्रतीक है। आने वाले वर्ष में भारत की बुनियादी ढांचा महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए गतिशीलता , सुदृढ़  शासन और गुणवत्तापूर्ण  वित्तपोषण पर निरंतर ध्यान देने की अपेक्षा की जाएगी।

इस समारोह में आईआईएफसीएल के रणनीतिक उद्देश्यों को चलाने में आंतरिक हितधारकों की भूमिका परभीज़ोरदियागया, जिसमें विभागों ने प्रक्रियाओं को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और संगठनात्मक उत्कृष्टता का समर्थन करने के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया।पिछले दो दशकों में, आईआईएफसीएल भारत के बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण पारिस्थितिकी तंत्र में एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरा है, जो विविध क्षेत्रों में परियोजनाओं का समर्थन करता है और सतत आर्थिक विकास में योगदान देता है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता है, संस्थान राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ अपने प्रयासों को संरेखित करने तथा  सहयोग और निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहता है।

 आईआईएफसीएल के बारे में

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है जो भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को दीर्घकालिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे विविध बुनियादी ढांचा ऋणदाताओं में से एक है, जो देश भर में विश्व-स्तरीय , स्थायी बुनियादी ढांचे के विकास के उद्देश्य से नीतिगत पहलों और वित्तपोषण समाधानों का सक्रिय रूप से समर्थन करता है।