युवा सशक्तिकरण एवं सुरक्षित निवेश को लेकर जनता समाचार कार्यालय कैम्पस में कार्यशाला का आयोजन

युवा सशक्तिकरण, वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित निवेश को लेकर वॉयस एवं सेबी के सहयोग से सेबी निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन जनता समाचार कार्यालय कैम्पस, आई.पी.एक्सटेंशन, दिल्ली में किया गया।

बता दें कि इस कार्यशाला में युवाओं ने बढ़चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। इस कार्यशाला में युवा निवेशकों के अधिकारों और बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सेबी की भूमिका के बारे में युवाओं को जानकारी दी गई।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता, समाजसेवी भूपेश शर्मा ने निवेश धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सतर्कता के बारे में अपने विचार रखे। इसके साथ ही उन्होंने कंस्यूमर वॉयस की गतिविधियों, कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत से चर्चा के साथ सेबी के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यशाला में कंस्यूमर वॉयस के बीएफएसई प्रमुख सुबास तिवारी ने सभी युवा प्रतिभागियों को वित्तीय योजना और बचत की जानकारी, सुरक्षित निवेश, धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा शिकायत निवारण के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में कैसे वित्तीय उत्पादों की समझ विकसित की जाए। बाजारा में भ्रामक योजनाओं की ठगी से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने युवा उपभोक्ताओं को उनकी आय, बचत, व्यय और निवेश के संबंध में समझदारी से निर्णय लेने में सक्षम बनने के बारे में भी सरल भाषा में समझाया।
कंस्यूमर वॉयस के बीएफएसआई प्रमुख सुबास तिवारी ने कार्यशाला में आए प्रतिभागियों के सवालों को, उनकी समस्याओं को बड़े ही सरल शब्दों में उनको समझाया। बता दें कि इस यह कार्यशाला सफल रही और लगभग 42 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।