बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर कानून बनाकर जोरों शोरों से प्रचार किया पर उन पर लगाम लगाने में विफल रही इसलिए आज भी ये स्कूल अनाप शनाप फीस वसूल रहे हैं -देवेन्द्र यादव ।

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव के  अध्यक्ष नेतृत्व में आज नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, दिल्ली के लोगों की समस्याओं और दिल्ली में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को दिशा निर्देश दिए कि वो हर मोर्चे पर जनता की आवाज उठाए और भाजपा सरकार की नाकामियों के खिलाफ अपने क्षेत्र में एक जोरदार अभियान चलाए। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री महेन्द्र मंगला किया।

जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व विधायक व लोक सभा प्रभारी हरी शंकर गुप्ता, अ0भा0क0कमेटी के सचिव अभिषेक दत्त, आर्ब्जवर शांति स्वरूप, हरनाम सिंह, आकांक्षा ओला, गौरी शंकर शर्मा सहित ब्लाक अध्यक्ष, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे।श्री देवेन्द यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्राईवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर कहा था कि अभिभावकों की सहमति के बिना फीस में वृद्धि नही होगी, जबकि फीस वृद्धि पर कोर्ट ने पहले ही रोक लगाई थी, लेकिन शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को पक्ष सही ढ़ंग से नही रखा।  उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूलों में बड़ी हुई फीस नही देने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र नही दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यनक है कि शिक्षा निदेशालय ने प्राईवेट स्कूलों को यह नोटिस तो जारी किया है कि ऐसे छात्रों के नामों को रद्द नही किया जाना चाहिए या शिक्षा से इंकार नही किया जाना चाहिए, जिनके माता पिता ने बढ़ी हुई फीस का बकाया नही दिया है, लेकिन शिक्षा निदेशालय इस बारे में चुप्पी साधे बैठा है कि स्कूलों ने मनमानी फीस बढ़ाकर अभिभावकों से वसूल रहे है और न फीस न देने पर परीक्षा के प्रवेश पत्र अथवा स्कूल में प्रवेश बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर कानून बनाकर जोरों शोरों से प्रचार किया पर उन पर लगाम लगाने में विफल रही इसलिए आज भी ये स्कूल अनाप शनाप फीस वसूल रहे हैं

श्री देवेन्द यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट रुप से कहा कि प्राईवेट स्कूलों में इस वर्ष फीस बढ़ोत्तरी नही होगी, जबकि अगला शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरु होगा। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूल फीस बढ़ोतरी को मनमाने ढंग से लागू कर रहे है और छात्रों पर बढ़ी हुई फीस देने के लिए जबरन दवाब बना रहे है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूल हर साल फीस में वृद्धि करते है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार को रोक लगानी चाहिए और गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को राहत देने के लिए शिक्षा विभाग प्राईवेट कूलों में फीस वृद्धि के लिए नियम कानून निर्धारित करे।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सभी विधानसभाओं में बीएलए-1 के बाद प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्तियां लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा अपनी जिम्मेदारी को कर्तव्य निष्ठा से निभाने के कारण ही सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अंतर्गत मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर इंजार्च का नियुक्तियों को काम पूरा हो सका। प्रत्येक विधानसभा में बीएलए-1 संगठन और चुनाव आयोग के बीच समन्वय स्थापित करने का पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे है और एसआईआर में चुनाव आयोग और भाजपा सांठगांठ करके वैध वोटों को काट न सके इसलिए प्रत्येक विधानसभा में बीएलए-2 नियुक्तियों का अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 की नियुक्तियों और बूथ स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रीय लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा पहुॅचाने का काम जमीनी स्तर पर सक्रियता से कर रहे है।