एनबीसीसी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

नई दिल्ली

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली और ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली में विभाजन के कारण लाखों लोगों की मार्मिक पीड़ा और कष्ट को दर्शाती हुई प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन से प्रभावित लोगों की स्मृतियों को सम्मानित करना तथा इतिहास के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर चिंतन करना था।इस प्रदर्शनी में भारत के विभाजन के समय की ऐतिहासिक तस्वीरों, वैयक्तिक साक्ष्यों और कलाकृतियों की एक आकर्षक श्रृंखला प्रदर्शित की गई। उपस्थित लोगों को उन प्रदर्शनियों को देखने के लिए आमंत्रित किया गया था जिनमें इस ऐतिहासिक घटना में हुई मानवता की हानि का स्मरण करते हुए विभाजन से प्रभावित व्यक्तियों और समुदायों पर पड़ने वाले गहन प्रभाव कोदर्शाया गया था।इस कार्यक्रम में विविध दर्शक वर्ग उपस्थित थे जो विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों की स्मृति को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट हुए। एनबीसीसी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है जो इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को प्रतिबिंबित करते हों, संवाद को बढ़ावा देते हों और ऐतिहासिक चेतना में संवृद्धि करते हों।