श्री राकेश कुमार सिंह, आईएएस, को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के भरोसेमंद अधिकारियों में शुमार श्री सिंह का जन्म 22 सितंबर 1965 को उत्तर प्रदेश के बहराइच (पूर्व में फैजाबाद उत्तर) में हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में बी.ए. एवं एम.ए. की शिक्षा प्राप्त की और एनआईएफएम, फरीदाबाद से एमबीए किया।
डॉ. अरुणवीर सिंह के सात बार सेवा विस्तार के बाद अब यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी श्री राकेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। ये वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पूर्व वह गाजियाबाद, कानपुर और मुरादाबाद जैसे बड़े जिलों के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2015 से 2016 तक वह यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ भी रहे थे। वर्ष 1994 में उन्होंने पीसीएस अधिकारी के रूप में प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश किया था।अब उनके नेतृत्व में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन, अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का शिलान्यास, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC), सेमीकंडक्टर यूनिट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं गति पकड़ेंगी। इसके साथ ही सेक्टरों का आंतरिक विकास और भूमि अधिग्रहण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी सुचारू रूप से पूरे होंगे।क्षत्रिय समाज राकेश कुमार सिंह जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हृदय से शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता है।ईनका अनुभव, कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि यमुना प्राधिकरण एवं नोएडा एयरपोर्ट परियोजना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और क्षेत्र के विकास में ऐतिहासिक योगदान देंगे।