राष्ट्र के नागरिकों को शिक्षित, विकसित और सुरक्षित करने के लिए प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास और रोजगार के संसाधन मुहैय्या कराएं सरकार- राष्ट्रीय नागरिक पार्टी

राष्ट्र के नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय तभी संभव जब विधायिका,  कार्य पालिका, न्याय पालिका, पत्रिकारिता के साथ साथ समस्त क्षेत्र में समतामूलक नागरिक प्रतिनिधित्व मिले। इस सब को लेकर राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम ने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य ही संकल्प: के साथ देश की राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री,  दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव के साथ साथ दिल्ली सरकार के सम्बन्धित विषय के मंत्रियों को लिखित रूप से ज्ञापन भेजकर मांग की हैं कि देश के नागरिकों को शिक्षित, विकसित और सुरक्षित करने के लिए  कर्तव्य ही संकल्प:  के साथ मंगलाचरण दक्षिण दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दस विधान सभाएं क्रमश बिजवासन विधान सभा, महरौली विधान सभा, छतरपुर विधान सभा, डाक्टर अम्बेडकर नगर विधान सभा, देवली विधान सभा, संगम विहार विधान सभा, तुगलकाबाद विधान सभा, कालका जी विधान सभा, तथा बदरपुर विधान सभा में जनसंख्या अनुसार विधालय, कॉलेज, अस्पताल, आई. टी.आई,  सामुदायिक भवन, औद्योगिक इकाई, लायब्रेरी, अग्निशमन सेवा स्टेशन,  आधुनिक तकनीक युक्त पार्किंग स्थल,  शुलभ शौचालय,  पांच विधान सभा के उपर एक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय,  कर विभाग कार्यालय, राजस्व विभाग का उप- पंजीयक कार्यालय, आधार कार्ड केंद्र, क्रीडा स्थल, दिल्ली परिवहन निगम बस डिपो तथा ग्राम सभा/ पंचायत की जमीन, सरकारी इमारत को सार्वजनिक सुविधाओ के लिए विधान सभा के नागरिकों के लिए सुरक्षित रखना व सुविधाओ को मुहैय्या कराने की नैतिक जिम्मेदारी सरकार की हैं। क्षेत्रीय नागरिक इन सब  सुविधाओ का लाभ उठाकर,  जहां शिक्षित, विकसित और सुरक्षित होगे। वही राष्ट्र की विकास की मुख्य धारा में शामिल होकर राष्ट्र का नाम रोशन करेगें।
गौतम ने आगे बताया , राष्ट्रीय नागरिक पार्टी की विचार धारा की इसी मजबूत श्रृंखला में राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के दो व्यापक शब्द अर्थात राष्ट्र और नागरिक, नागरिक शिक्षित राष्ट्र विकसित को आधार मानकर तथा संविधान उद्देशिका को अंगीकृत कर राष्ट्र के समस्त नागरिकों के सम्मान व स्वाभिमान के साथ साथ युवाओ के भविष्य निर्माण में- राष्ट्रीय नागरिक पार्टी मैदान में।  राष्ट्रीय नागरिक पार्टी की विचार धारा किसी व्यक्ति विशेष, धर्म और समुदाय पर आधारित नहीं, बल्कि इस सब से उपर उठकर देश के समस्त नागरिकों को समता के आधार पर समस्त क्षेत्र में समतामूलक नागरिक प्रतिनिधित्व प्रदान करना हैं।  हमारा संकल्प: समतामूलक नागरिक प्रतिनिधित्व भारत स्थापित करना हैं। केन्द्र हो या राज्य हो, अब हुकूमत वही करेगा। जो स्त्री 49 प्रतिशत, पुरूष 49 प्रतिशत व  2 प्रतिशत किन्नर समाज को प्रतिनिधित्व देने का काम करेगा। एक पग…..समतामूलक नागरिक: स्त्री, पुरूष और किन्नर समाज के प्रतिनिधित्व की ओर…..आइए हम सब नागरिक मिलकर इसे अंजाम दें।
राष्ट्रीय नागरिक पार्टी,  वर्ष 2047 तक लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा, विधान परिषद,  केन्द्र शासित प्रदेश के साथ साथ स्थानीय निकाय में समतामूलक नागरिक प्रतिनिधित्व भारत स्थापित करना हैं। राष्ट्र के समस्त नागरिकों : स्त्री, पुरूष और किन्नर समाज को समता के आधार पर आवास, स्वास्थ, शिक्षा ढांचागत मूल सुविधाओ के साथ साथ रोजगार उपलब्ध कराना। शिक्षा का मापदंड अन्तरराष्ट्रीय स्तर का स्थापित करना। जिसको व्यक्ति विशेष, धर्म और समुदाय से मुक्त रखना हैं। इस के साथ ही विधायिका  ( लोक सभा, राज्य  सभा, विधान सभा, विधान परिषद,  केन्द्र शासित प्रदेश,  तथा स्थानीय निकाय  ), कार्य पालिका, न्याय पालिका, पत्रिकारिता सहित समस्त क्षेत्र में स्त्री 49 प्रतिशत,  पुरूष 49 प्रतिशत तथा 2 प्रतिशत किन्नर समाज को समतामूलक नागरिक प्रतिनिधित्व प्रदान करने का लक्ष्य प्राप्त करना हैं। भारत के महान लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तिरंगा को फहराते हुए, पूर्व के विकसित अखण्ड भारत की परिकल्पना करते हैं।