एनबीसीसी ने नई दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में 77वें गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया। इस आयोजन का शुभारंभ श्री के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी द्वारा राष्ट्रीय तिरंगे को फहराने के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री अंजीव कुमार जैन, निदेशक (वित्त), वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान गाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी ने स्वतंत्रता को प्राप्त करने हेतु किए गए बलिदानों को याद किया तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए समर्पण और निष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और गुणवत्ता एवं सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 77वें गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर भारत के संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की भी पुनः पुष्टि की।अपने संबोधन का समापन उन्होंने तीन जोशपूर्ण नारों ‘जय हिंद!’, ‘भारत माता की जय!’ तथा ‘वंदे मातरम्!’ के साथ किया।