अंबाला व चंडीगढ़ के बीच पली-बढ़ी दिविता जुनेजा के जीवन में सिनेमा ने काफी जल्दी दस्तक दे दी थी। देश के जाने-माने उद्यमी संजीव जुनेजा की बेटी होने के नाते उन्हें बचपन से ही बिजनेस और ब्रांडिंग की बारीकियों को करीब से समझने का अवसर मिला। उनके पिता ने पेन रिलीफ और पेट केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स के क्षेत्र एक मजबूत और सफल बिजनेस खड़ा किया है, जिसका प्रभाव दिविता की सोच और विजन में साफ दिखाई देता है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी डेब्यू फिल्म “हीर एक्सप्रेस” में उन्होंने अनुभवी कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की, लेकिन दिविता की असली खासियत सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है। उनका आफ-स्क्रीन विजन और उद्यमशीलता उन्हें अलग पहचान दिला रही है। इसी कड़ी में, दिविता अब अपने पहले वेडिंग-थीम्ड पाप-अप इवेंट के साथ मुंबई के वर्ली स्थित एक स्टूडियो में कदम रखने जा रही हैं, जहां वह अपने लक्जरी फ्रेग्रेंस ब्रांड D’JANAÉ Attars को लान्च करेंगी। यह ब्रांड खास तौर पर शादियों और बड़े सेलिब्रेशन्स से जुड़े हाई-वैल्यू गिफ्टिंग सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मास मीडिया में स्नातक दिविता का फ्रेग्रेंस को लेकर नजरिया बेहद स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। D’JANAÉ Attars का मतलब है “डिवाइन एसेंस” यानी ऐसी खुशबू जो सिर्फ महक नहीं, बल्कि एक भावना और अनुभव बनकर उभरे। ब्रांड के अंतर्गत Shanti, Shringaar, Oud Al Mallk और Oud Al Mallka जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो पारंपरिक भारतीय खुशबूओं को आधुनिक और प्रीमियम टच के साथ प्रस्तुत करते हैं।

D’JANAÉ की खासियत सिर्फ इसकी खुशबू तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कस्टमाइज्ड और पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग एक्सपीरियंस भी प्रदान करता है। जिसमें नाम, इनीशियल्स, खास संदेश और प्रीमियम पैकेजिंग शामिल हैं। यह ब्रांड उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अपने खास पलों को और भी खास बनाना चाहते हैं।दिविता का लक्ष्य स्पष्ट है कि भारत की पारंपरिक खुशबूओं को एक ग्लोबल और लक्जरी पहचान देना, जो देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग छाप छोड़ सके। सिनेमा और बिजनेस, दोनों क्षेत्रों में अपने कदम मजबूती से रखते हुए, दिविता जुनेजा एक नई पीढ़ी की ऐसी युवा हस्ती के रूप में उभर रही हैं, जो परंपरा और आधुनिकता के बीच एक खूबसूरत संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही हैं।