लोजपा (रा ) जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी श्री अरुण भारती ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की हजारों यात्री परेशान हैं और कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बाधित एवं रद्द हुई है।

लोजपा (रा ) जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी श्री अरुण भारती ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की जमुई ज़िले के सिमुलतला के पास हावड़ा–पटना–दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर मालगाड़ी के बेपटरी होने से देश के सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोरों में से एक पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है। हजारों यात्री परेशान हैं और कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बाधित एवं रद्द हुई है।
दूरभाष के मध्यम से स्थानीय रेल प्रशासन से मेरी बात हुई है और अधिकारी व कर्मचारी युद्धस्तर पर मरम्मत एवं बहाली कार्य करने ने लगे हैं। आशा है कि अतिशीघ्र रेल परिचालन सामान्य हो जाएगा। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।