एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने तीसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा करके एक बार फिर अपनी मजबूत वित्तीय स्थिति और शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। यह घोषणा 18 फरवरी, 2026 (बुधवार) को आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में अनुमोदित की गई।निदेशक मंडल ने ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹0.12 का अंतरिम लाभांश घोषित किया है, जो अंकित मूल्य का 12% है।
वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने सभी तिमाहियों में लगातार लाभांश भुगतान का रुझान बनाए रखा है। दिनांक 7 अगस्त, 2025 को आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में प्रति इक्विटी शेयर 0.21 रुपये (1 रुपये प्रत्येक के अंकित मूल्य पर 21%) का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया गया, जिसके बाद दिनांक 13 नवंबर, 2025 को प्रति इक्विटी शेयर 0.21 रुपये (21%) का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया गया।यह नवीनतम घोषणा एनबीसी की स्थिर आय प्रोफ़ाइल, अनुशासित वित्तीय प्रबंधन को और अधिक रेखांकित करती है तथा दीर्घकालिक शेयरधारक रिटर्न को संवर्धित करने हेतु निरंतर ध्यान केंद्रित करती है।