एनबीसीसी ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा स्थित लीशर वैली (आम्रपाली परियोजना) में सैंपल फ्लैट का अनावरण किया

एनबीसीसी ने लीशर वैली, ग्रेटर नोएडा में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाया। अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाने वाला यह दिन अत्यधिक महत्व रखता है क्योंकि इस दिन भारतीय संविधान के निर्माता और समानता, न्याय तथा सशक्तीकरण के समर्थक को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है, जिनके आदर्श आज भी राष्ट्र की प्रगति हेतु मार्गदर्शन प्रदान करते रहते हैं। राष्ट्र निर्माण तथा सामाजिक न्याय में उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में श्री आर. वेंकटरमणि, भारत के महान्यायवादी एवं लर्नेड कोर्ट रिसीवर (आम्रपाली परियोजनाएँ), डॉ. के.पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी तथा डॉ. सुमन कुमार, निदेशक (वाणिज्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण और अन्य गण्यमान जन भी उपस्थित रहे।

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, एनबीसीसी ने लीशर वैली एफएआर परियोजनाओं, ग्रेटर नोएडा में सैंपल फ्लैट का उद्घाटन भी किया, जो चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति को प्रदर्शित करता है।

सराहना और समावेशिता की भावना को दर्शाते हुए, इस कार्यक्रम के दौरान श्रमजीवियों और उनके बच्चों को सम्मानित किया गया। इसका तात्पर्य यह था कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और प्रगतिशील एवं समावेशी भारत के पथ-प्रदर्शक हैं, उनकी आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करने हेतु उपहार और प्रशंसात्मक प्रतीक प्रदान किए गए। इस विचारशील पहल ने “विकसित भारत” के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में कार्यबल के अमूल्य योगदान को सम्मानित किया और युवाओं के नवीन विचारों को संवर्धित करने के महत्व को रेखांकित किया।