होटल एवीआर में नए साल की पूर्व संध्या का जश्न, लोग पूरी रात नाचते रहे

पटना
शहर के होटल एवीआर में आयोजित नव वर्ष काउंटडाउन नाइट – 2026 में लोगों ने देर रात तक नव वर्ष का जश्न मनाया। लोग पूरी रात डीजे की धुन पर थिरकते रहे। फिल्मी गानों की झंकार के साथ-साथ सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। होटल के महाप्रबंधक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में डीजे नाइट, डांस फ्लोर, बच्चों का जोन, लाइव गायन, नृत्य प्रदर्शन और पारिवारिक मनोरंजन शामिल थे। उन्होंने आगे बताया कि मेहमानों ने तरह-तरह के शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन, अनलिमिटेड मॉकटेल, लाइव काउंटर, शानदार डिनर और काउंटडाउन पार्टी का लुत्फ उठाया। गायक कनक सिंह राजपूत ने कार्यक्रम में लोगों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया। कनक सिंह राजपूत ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों को पूरी रात नचाया। जैसे-जैसे रात ढलती गई, लोग नव वर्ष का स्वागत करने के लिए और भी उत्साहित होते गए। इसके साथ ही, मशहूर डीजे ने भी अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एंकर और मॉडल सौम्या राठौर ने भी कार्यक्रम में अपने हंसमुख अंदाज से लोगों का मनोरंजन किया। यह कार्यक्रम पूरी रात ऊर्जा से भरपूर नृत्य और संगीत कार्यक्रमों से भरा रहा, जिसने होटल में मौजूद मेहमानों का खूब मनोरंजन किया।