राहुल स्वीट्स तिराहा, विजय नगर पर NGO Social and Educational Welfare Academy(SEWA) एवं सम्राट अशोक सेवा संस्थान ने गरीब ज़रूरतमंदों को चाय, बिस्कुट एवं सर्दी में ठिठुरने से बचने को पहनने योग्य कपड़ों का वितरण किया गया। संस्था प्रधान डॉ शंकर सिंह सोलंकी एवं अशोक कुमार ने बताया कि उनकी संस्थाओं का ये आयोजन का 16वां वर्ष है। संस्था SEWA एवं सम्राट अशोक सेवा संस्थान 25 दिसंबर के दिन प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। सभी सदस्यों ने संस्था के मुख्य पदाधिकारी श्री नारायण तिवारी जी के जन्मदिन को भी केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया। संस्था के सहयोगियों में मन्नू भैया, विशाल भैया, अभिषेक भैया, प्रमोद भैया, हनी भैया आदि लोगों ने सहयोग कर कर्यक्रम को सफल बनाया।