पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राम बाबू शर्मा जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राम बाबू शर्मा की पुणयतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्व0 राम बाबू शर्मा के पुत्र श्री पारस शर्मा भी मौजूद थे। साईं मंदिर शाहदरा में भी श्री राम बाबू शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा रखी गई और लोगों के निशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया।

प्रदेश कार्यालय में श्री राम बाबू शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में दिल्ली कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस प्रशासनिक प्रभारी श्री जतिन शर्मा, लोकसभा आर्ब्जवर श्री जगजीवन शर्मा, श्री लक्ष्मण रावत, जे.पी. पवार, जिला अध्यक्ष धर्मपाल चंदेला, मौहम्म्द उस्मान, महेन्द्र मंगला और महेन्द्र भास्कर, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन श्री अनुज आत्रेय, पूर्व पार्षद ईश्वर बागड़ी, योगेश जैन, चरणजीत सिंह, प्रमोद नरवाल, राहुल डबला, सूरज बाल्मीकि, अनरिद्ध शर्मा, संतोष शुक्ला, विकास कुमार तथा कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे।

श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि श्री राम बाबू शर्मा दिल्ली की राजनीति की एक कद्दावर नेता थे। श्री राम बाबू शर्मा ने ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद तक की जिम्मेदारियों को सेवा और समर्पण के बलबूते निभाया। श्री राम बाबू शर्मा निर्वाचित प्रतिनिधि के रुप में निगम पार्षद और विधायक भी रहे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहते हुए श्री राम बाबू शर्मा ने दिल्ली प्रदेश की बहुमंजिला इमारत राजीव भवन को बनाया, जो दिल्ली कांग्रेस परिवार का गौरव है। उनकी याद में इस भवन की पहली मंजिल के सम्मेलन कक्ष श्री राम बाबू शर्मा का नाम दिया है। श्री राम बाबू शर्मा का पूरा जीवन जनसेवा और दिल्ली कांग्रेस संगठन निर्माण को समर्पित रहा है।

श्री अनिल भारद्धाज ने कहा कि श्री राम बाबू शर्मा ने निगम में स्थायी समिति के चेयरमैन के पद पर रहते हुए दिल्ली नगर निगम में लोगों की समपर्ण के साथ सेवा की और दिल्ली की स्वच्छता, सफाई व्यवस्था के लिए उपयुक्त कर्मचारियों की भर्ती कर प्रदूषण जैसे संकट को दिल्ली में बढ़ने नही दिया था।

श्री अनिल भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने निर्धारित सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करती है और कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के योगदान और बलिदानों को हमेशा याद रखने की शिक्षा दी जाती है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा प्रत्येक कार्यकर्ता के रक्त में समाई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है जो स्वतंत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद हमारे नेताओं के महत्वपूर्ण योगदान ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।