प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता मोटोरोला ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना और गया के ग्राहकों के लिए अपने लोकप्रिय फोनों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है। मोटोरोला एज 60 प्रो, एज 60 फ्यूजन, जी96.5जी, जी67 पावर और जी57 पावर इस अवसर पर विशेष कीमतों पर उपलब्ध होंगे। एज 60 प्रो में 50 मेगापिक्सल का एआई-पावर्ड कैमरा, 1.5K क्वाड-कोर प्रोसेसर, 6000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। एज 60 फ्यूजन आकर्षक रंगों, मजबूत डिजाइन और मिलिट्री-ग्रेड सुरक्षा के साथ आता है। जी96.5जी और जी86 पावर में बड़ी बैटरी और उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे हैं, जबकि जी67 पावर और जी57 पावर लंबी बैटरी लाइफ और विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करते हैं। मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक ने कहा कि अब ग्राहक प्रीमियम डिजाइन और दमदार प्रदर्शन वाले फोन बेहद किफायती कीमत पर पा सकते हैं।