भाजपा की रेखा सरकार एक बार फिर आगामी विधानसभा सत्र को आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करके भेट चढ़ाकर अपनी नाकामियों से बचने की फिराक में है। – देवेन्द्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की रेखा सरकार एक बार फिर आगामी विधानसभा सत्र को आरोप प्रत्यारोप की राजनीति की भेट चढ़ाकर अपनी नाकामियों से बचने की फिराक में है। श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह बात बिलकुल साफ है कि आम आदमी पार्टी ने अपने पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में दिल्ली के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद करके केवल घोटाले किए है। परंतु भाजपा सरकार को भी दिल्ली की जनता के सामने यह रखना चाहिए कि उन्होंने दमघोटू प्रदूषण, यमुना सफाई, डीटीसी बसों की संख्या बढ़ाने, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, खस्ताहाल सड़कों को लेकर क्यों कुछ नही किया।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा पिछले 10 महीनों से चुनाव में किए सभी वादों और दावों पर भागती नजर आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार की भ्रष्टाचार पर आई 14 सीएजी रिपोर्टों में पाई अनियमितताओं के खिलाफ कार्यवाही आज तक क्यों नही की, अगर पहले सत्र में ही कार्यवाही की होती तो राजस्व के करोड़ों का नुकसान करने वालों को सजा मिल सकती। शराब घोटाला, शिक्षा घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, अस्पतालों के निर्माण में देरी से करोड़ों की लागत बढ़ना, शीश महल, नालों और सीवर की सफाई का घोटाला, डीटीसी घाटा, दिल्ली जल बोर्ड के 1600 करोड़ के भ्रष्टाचार आदि मामलां की रिपोर्ट को पटल पर रखकर बिना पक्षपात के दोषियों के खिलाफ जांच करके कड़ी कार्यवाही की जाए।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहता हूॅ 5 जनवरी से होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण का 20 सालों का लेखा जोखा रखने का औचित्य क्या है जब पिछले 10 महीनों में दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण पर लाचार अवस्था दिखाने के अलावा कुछ भी नही कर पाई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 11 वर्षों के शासन में प्रदूषण नियंत्रण पर कुछ नही किया, यह सत्य दिल्ली वालों के सामने है, लेकिन बड़े-बड़े वादे और दावे करने के बावजूद भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने भी प्रदूषण नियंत्रण पर सिर्फ पल्ला झाड़कर गुमराह किया है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के 5 जनवरी से शुरु होने वाले सत्र की शुरुआत भाजपा सरकार यह बताते हुए करे कि राजधानी के दमघोटू खतरनाक प्रदूषण को नियंत्रण करने वे कामयाब क्यों नही हुए और प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर उन्होंने कितना राजस्व अर्थात जनता की गाढ़ी कमाई के कितने करोड़ रुपये बर्बाद किए। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करती आई है और अब दिल्ली की सत्ता में होने के बावजूद जनता से जुड़े मुद्दों पर भागती नजर आ रही है। क्या घोषणाओं, वादों और भविष्य की योजनाओं को बनाने पर चर्चा करने से सरकार चल सकती है? दिल्ली के लोगों को रोजगार चाहिए, महंगाई से मुक्ति चाहिए, प्रदूषण से निजात चाहिए, डीटीसी की उपयुक्त संख्या में बसें चाहिए, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल सहित सभी मौलिक सुविधाएं चाहिए, जिन्हें जनता तक पहुॅचाने में रेखा गुप्ता अभी तक विफल रही है।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ने की बजाय नूरा कुश्ती कर रही है। जिन विषयों पर आम आदमी पार्टी अपने शासन में कुछ नही कर पाई, अब उन्हीं मुद्दों पर झूठे प्रचार और बने रहने के लिए राजनीति कर रहे है।श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे पास एक भी सीट नही है फिर भी हम प्रदूषण, जल संकट, यमुना सफाई, कूड़े के पहाड़ों, गंदगी और कूड़े के ढेरां पर पूरी जिम्मेदारी के साथ संवेदनशीलता के साथ जनता के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बनकर लड़ रहे है।