उपभोक्ताओं को वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित निवेश को लेकर कार्यशाला आयोजित

उपभोक्ताओं को वित्तीय साक्षरता, बचत, निवेश, पोंजी स्कीम से बचाव और सुरक्षित निवेश को बढ़ावा देना के उद्देश्य से वॉयस द्वारा सेवी के सहयोग से सेबी निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन खिचड़ीपुर ब्लॉक 6, झुग्गी कैंप, दिल्ली में किया गया। कार्यशाला में करीब 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यशाला में निवेशकों के अधिकार, बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सेबी की भूमिका की उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों का वित्तीय योजना और बचत की जानकारी, सुरक्षित निवेश, धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा उपभोक्ता शिकायत निवारण की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में वॉयस के बीएसएफआई डेस्क के प्रमुख सुबास तिवारी ने बताया कि आज के समय में उपभोक्ताओं में कैसे वित्तीय उत्पादों की समझ विकसित की जाए तथा भ्रामक योजनाओं की ठगी से कैसे बचा जाए। जिससे उपभोक्ता अपनी आय, बचत, व्यय और निवेश के संबंध में समझदारी से निर्णय लेने में सक्षम बन सके।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को समझाया गया कि आप निवेश सलाहकारों के साथ लेन-देन में क्या करें और क्या ना करें। निवेश धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सतर्कता के लिए कभी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। इसके साथ ही उन्होंने कंस्यूमर वॉयस की गतिविधियों, कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत से चर्चा के साथ सेबी के बारे में विस्तार से बताया।

वित्तीय एक्सपर्ट एवं कार्यशाला के मुख्य वक्ता भूपेश शर्मा ने सेबी और वॉयस की इस पहल को एक सार्थक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सेबी की इस पहल के तहत कार्यशालाओं में हम निवेशकों को जागरूक करते हैं। उन्हें वित्तीय योजनाओं और बचत की जानकारी दी जाती है। फर्जीवाड़े से बचाने के उपाय की जानकारी दी जाती है।
कंस्यूमर वॉयस के बीएफएसआई प्रमुख सुबास तिवारी ने कार्यशाला में आए प्रतिभागियों के सवालों को, उनकी समस्याओं को बड़े ही सरल शब्दों में उनको समझाया। बता दें कि इस महाशिवरात्रि होने के बावजूद भी यह कार्यशाला सफल रही और लगभग 45 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।