महिला सशक्तिकरण,वित्तीयसाक्षरता एवं सुरक्षित निवेशको लेकर वॉयस एवं सेबी के सहयोग से सेबी निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। इस कार्यशाला में महिला निवेशकों के अधिकारों और बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सेबी की भूमिका के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।
कार्यशाला में कंस्यूमर वॉयस के बीएफएसई प्रमुख सुबास तिवारी ने सभी महिला प्रतिभागियों को वित्तीय योजना और बचत की जानकारी, सुरक्षित निवेश, धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा शिकायत निवारण के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में कैसे वित्तीय उत्पादों की समझ विकसित की जाए। बाजारा में भ्रामक योजनाओं की ठगी से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने महिला उपभोक्ताओं को उनकी आय, बचत, व्यय और निवेश के संबंध में समझदारी से निर्णय लेने में सक्षम बनने के बारे में भी सरल भाषा में समझाया।
कार्यशाला में मुख्यवक्ता, समाजसेवी भूपेश शर्मा ने निवेश धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सतर्कता के बारे में अपने विचार रखे। इसके साथ ही उन्होंने कंस्यूमर वॉयस की गतिविधियों, कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत से चर्चा के साथ सेबी के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं समाज सेवी नितेन्द्र नागर ने सेबी और वॉयस की इस पहल को एक सार्थक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं से उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सेबी की इस पहल के तहत कार्यशालाओं में निवेशकों को जागरूककियाजाताहै।
कंस्यूमर वॉयस के बीएफएसआई प्रमुख सुबास तिवारी ने कार्यशाला में आए प्रतिभागियों के सवालों को, उनकी समस्याओं को बड़े ही सरल शब्दों में उनको समझाया। बता दें कि इस यह कार्यशाला सफल रही और लगभग 45प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।