इस कार्यक्रम में उ0प्र0 को फिल्मकारों का अपने राज्य में स्वागत करने और उन्हें अच्छे कार्य

लखनऊ                                                                                                                                                  68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एवं दादा साहेब फाल्के पुरस्कार-2020 का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को फिल्मकारों का अपने राज्य में स्वागत करने और उन्हें अच्छे कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित करने हेतु सक्रिय दृष्टिकोण के लिए विशेष उल्लेख प्रमाण-पत्र (स्पेशल मेंशन सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया है। उत्तर प्रदेश की तरफ से सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य (विशेष उल्लेख) का यह पुरस्कार वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशन में राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को निरन्तर प्रोत्साहित कर रही है। राज्य में फिल्म सिटी का विकास किया जा रहा है। फिल्म निर्माण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में विपुल संस्कृति एवं धरोहर मौजूद हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश का गौरवशाली इतिहास, इसकी  वैभवपूर्ण वास्तुकला, समृद्ध परम्पराओं एवं स्थानीय संस्कृतियों की विविधता आदि उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए आकर्षण का बड़ा केन्द्र बनाती हैं। यह राज्य फिल्म निर्माण की दृष्टि से एक बेहतरीन डेस्टीनेशन है। प्रदेश में फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म नीति लागू की गयी है। इस नीति में प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को विभिन्न सुविधाएं देने की व्यवस्था की गयी है।

error: Content is protected !!