प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पंचपरमेश्वर सम्मेलन के लिए रामलीला मैदान में किया भूमिपूजन

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज अपनी पत्नी श्रीमती अनुराधा गुप्ता के साथ 16 अक्टूबर को होने वाले विशाल पंचपरमेश्वर सम्मेलन के लिए रामलीला मैदान में मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन कर झंडा लगाया। श्री गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि पंचपरमेश्वर सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के आगामी विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा से भारतीय संस्कृति और संस्कारों का पक्षधर रही है। इसलिए कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले पूजा अर्चना करना हमारे संस्कार का प्रमाण है। उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि भाजपा हमेशा से ही चुनाव के लिए तैयार रहती है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखते है इसिलिए आज उसका प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा केंद्र से लेकर देश के अधिकतर राज्यों में सरकार है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा द्वारा पंचपरमेश्वर सम्मेलन के लिए बिगुल फूंका जाएगा और दिल्ली के एक लाख कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह पहली बार होगा जब रामलीला मैदान पर एक लाख कार्यकर्ता किसी सम्मेलन में इकट्ठा होंगे। यह दिल्लीवालों का केजरीवाल से मोहभंग का परिणाम है।

आज भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रुप से राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. हर्षवर्धन, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, असम के सह-प्रभारी श्री पवन शर्मा, जम्मू कश्मीर के सह-प्रभारी श्री आशीष सूद, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विष्णु मित्तल,  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री वीरेन्द्र सचदेवा, श्री सुनील यादव, श्री जयवीर राणा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में प्रदेश, मोर्चा, जिला एवं मंडल के कार्यकर्ता एवं दलिता परिवार से श्री गोपाल बैरवा, श्री चन्द्रपाल चन्देल, श्री श्रवण जलथुरिया, श्री वीराराम भील सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!