छठ महापर्व के प्रति पूर्वांचलवासियों की आस्था और विश्वास इसे और विशेष बनाता है-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनुराधा गुप्ता के साथ पटेल नगर में बिहारी सेवा संगठन समिति द्वारा आयोजित छठ महोत्सव में सम्मिलित होकर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दिया और छठ की महत्ता और पूर्वांचलवासियों का इस पर्व के प्रति आस्था को देखते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि छठ पूर्वांचल में जरूर विशेष रूप से मनाया जाता है लेकिन आज या देश के हर कोनों में मनाया जाने वाला एक विशेष महापर्व बन चुका है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि छठ महापर्व पूरे चार दिनों का एक बड़ा उत्सव है। नहाय खाय से शुरू होने वाला यह पर्व में खरना, निखण्ड के बाद चैथे दिन पारन पर खत्म होता है। भगवान भास्कर को पूरी तरह समर्पित यह महापर्व की पहचान ठेकुए से होती है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के आस्था और विश्वास के साथ जुड़े इस महापर्व पर भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रवैया काफी शर्मनाक है क्योंकि हर बार उन्हें पूर्वांचलवासियों के पर्व से ही इतनी तकलीफ क्यों होती है। ऐसा नहीं है कि केजरीवाल को सिर्फ हिंदुओं के पर्व से बल्कि पूर्वांचलवासियों के प्रति भी अपनी नफरत भरी बयानबाजी दे चुके हैं।

श्री गुप्ता ने कहा कि आज छठ महापर्व के अवसर पर जिस तरह से पूरा भाजपा ने साफ सफाई की है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही केजरीवाल मां यमुना की सफाई के नाम पर कोरी बयानबाजी करती रही है लेकिन आज तक कुछ नहीं किया। इतना ही नहीं अपनी लापरवाहियों को छिपाने के लिए केजरीवाल सरकार ने यमुना के झाग को खत्म करने के लिए केमिकल का प्रयोग कर रही है जो उसकी गुणवत्ता को और बदतर स्थिति में पहुँचाएगा।

error: Content is protected !!