दिल्ली नगर निगम चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है।भारतीयजनतापार्टी,कांग्रेस,आम आदमी पार्टी सभी 250 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 18  उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए सभी 250 सीटों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव-2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश की दूसरी सूची के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। भाजपा परिवार के जो देवतुल्य कार्यकर्ता इस बार सूची में नहीं आ पाए हैं उनका प्रयास कभी विफल नहीं होगा, आपके प्रयासों से ही कमल खिलेगा।

बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में रानी बाग, कोहाट एन्कलेव, शकरपुर, त्रिनगर, कुरेशनगर, पहाड़गंज, रघुवीर नगर, राज नगर, दरियागंज, संगम विहार सी, संगम विहार बी, श्रीनिवासपुरी, मीठापुर, जैतपुर, मयूर विहार फेज-1, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, यमुना विहार के तहत आने वाले 18 वार्डों के उम्मीदवारों का ऐलान किया है. क्रमश: ज्योति अग्रवाल, रवि हंस, किशन बेमाड, मीनू गोयल, शमीना राजा, श्रा मनीष चड्डा, उर्मिला गंगवाल, अरुणा रावत, ललित भामरी,नीरज गुप्ता, सविता देवी, राजपाल सिंह, गुड्डी चौधरी,रचना मिश्रा, प्रेमा देवी,  अनिल गौर,  कविता शर्मा, प्रमोद गुप्ता के नाम शामिल हैं.

BJP ने इस चुनाव में 23 पंजाब, 42 ब्रह्मण, 34 जाट, 21 वैश्य, 26 पूर्वांचली, 22 राजपूत, 17 गुर्जर, 13 जाटव, 9 बाल्मीकि, 9 यादव, 7 सिख, 3 मुस्लिम, 2 उत्तराखंडवासी, 1 सिंधी और 1 जैन समाज के कार्यकर्ता मौका दिया है। इसके आलावा पार्टी ने 1 बलाई, 2 भूमिहार, 2 धानक, 3 धोबी, 1 कश्यप, 1 कायस्थ, 2 कोली, 1 कुशवाह, 1 लोहार, 1 सैनी, 1 सुनार, 2 स्वर्णकार समाज से जुड़े लोगों को भी एमसीडी चुनाव में मौका दिया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। नामांकन के अंतिम दिन केंद्रों पर भारी तादात में उम्मीदवार अपना नामांकन के लिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली में सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

error: Content is protected !!