दिल्लीवाले चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में दिल्ली से केजरीवाल सरकार के राजनीतिक भ्रष्टाचार को साफ करेंगे-कुलजीत सिंह चहल

नई दिल्ली

नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा की तैयारियां तेज हो रही हैं और पार्टी ने अब बड़े नेताओं को प्रचार में प्रारंभ कर दिया है।

इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं एनडीएमसी सदस्य श्री कुलजीत सिंह चहल ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा कि चार दिसंबर को होने जा रहा नगर निगम चुनाव कोई सधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्लीवासियों को दिल्ली के राजनीतिक भ्रष्टाचार की सफाई करने का मौका दे रहा है। दिल्लीवाले चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में दिल्ली से केजरीवाल सरकार के राजनीतिक भ्रष्टाचार को साफ करेंगे।

श्री कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि कल रविवार 20 नवम्बर दिल्ली में प्रचार का सुपर संडे बनेगा जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा रोड शो के माध्यम से संगम विहार में प्रचार के लिए उतरेंगे। उनके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह, श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, श्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह एवं श्रीमती मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमन्ता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा, सांसद श्री दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे।

दिल्ली के सांसद डॉ हर्षवर्धन, श्री मनोज तिवारी, श्री रमेश बिधूड़ी, श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री गौतम गंभीर, श्री हंसराज हंस भी रोड में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!