वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में आप के तीन पूर्व विधायक कमांडो, धींगन एवं फतेह सिंह हुए भाजपा परिवार में शामिल

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गोयल की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक दिल्ली कैंट से कमांडो सुरेंद्र सिंह, त्रिलोकपुरी से श्री राजू धींगान और गोकलपुर से श्री चौधरी फतेह सिंह आज भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना उपस्थित थे और भाजपा नेताओं ने तीनों आप के पूर्व विधायकों को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।

श्री आदेश गुप्ता ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र जिसमें कथनी और करनी में काफी अंतर होता है,उनसे परेशान होकर जिन नेताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, उनसे भाजपा को दिल्ली में नगर निगम चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल तिरंगा और राष्ट्रपिता की तस्वीर लेकर चलते थे, वह आज टिकट बेचने से लेकर भ्रष्टाचार के नए-नए कारनामें को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा के लिए देश पहले और स्वयं आखिरी में होता है, जिसके कारण राष्ट्र की सेवा करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का धर्म है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने कहा कि जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने में केजरीवाल और उनकी पूरी टीम का साथ दिया आज केजरीवाल उनके साथ ही भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई आम आदमी पार्टी आज निगम चुनाव को लेकर कई सारी बातें कर रही है लेकिन हकीकत तो यह है कि आज उनके ही कार्यकर्ता उनका साथ नहीं दे रहे हैं। किस घर के अंदर कैसे ठेका खोलना है, इसका भी ठेका केजरीवाल ने दूसरों को दे दिया है। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का प्रमाण है कि उनके तीन पूर्व नेता भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

श्री विजय गोयल ने सभी आप के पूर्व विधायकों का परिचय कराते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में इतने लिप्त है कि एक कमांडों से भी उन्होंने टिकट के बदले पैसे की मांग कर दी। आज जिन लोगों ने पार्टी तैयार की और दिन रात मेहनत की, पार्टी के अंदर उनके ही कदर नहीं है।

एक भी निगम पार्षद प्रत्याशी नहीं है जिससे इन्होंने पैसे ना लिए हो-कमांडो सुरेंद्र

कमांडो सुरेंन्द्र सिंह ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ अरविंद केजरीवाल लड़ाई चलाते रहे और सबको कहते रहे कि कोई भी भ्रष्टाचार होगा, उसको जेल में डालेंगे लेकिन केजरीवाल आज आठ सालों में बताए कि किसको जेल में डाले। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल करना केजरीवाल की मानसिकता को बताता है। केजरीवाल का काम सिर्फ कागज़ों में है जबकि जमीना हकीकत बिल्कुल अलग है। एक भी निगम पार्षद के प्रत्याशी नहीं है जिससे इन्होंने पैसे ना लिए हो।

श्री चौधरी फतेह सिंह ने कहा कि जिस परिवार को हमने 2015 में छोड़ा था उसमें आज हमारी घर वापसी हुई है। दिल्लीवासियों के साथ केजरीवाल का पिछले आठ सालों से किया जा रहा है, उसका बदला लेने का यह निगम चुनाव ही सही समय है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के चोले को दिल्ली की जनता 4 नवम्बर को खत्म करने जा रही है। विधानसभा में करोड़ों रुपये लेने वाले निगम पार्षदों को भी नहीं छोड़ा और आप के सभी प्रत्याशियों से पैसे लेने का काम किया।

श्री राजू धींगान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर अब कार्यकर्ताओं का सम्मान बिल्कुल नहीं रहा और निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हुए सिर्फ पैसे लेकर टिकट बांटे गए हैं। 20 लाख नौकरियां देने की बात कहने वाले केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। बल्कि उन्होंने सिर्फ कुछ कंपनियों को बुलाकर जॉब मेला के नाम पर रजिस्ट्रेशन करा लिया और वहीं हर जगह दिखाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में बात करने वाले केजरीवाल ने किसी भी अनुसूचित समाज से कार्यकर्ता को राज्य सभा नहीं भेजा।

error: Content is protected !!