फल, चाय, पान-मसाले, सब्जी बेचने वालों को गर्म कंबल बॉट डॉ. जौली ने नववर्ष मनाया

दक्षिण दिल्ली

भाजपा नेता व अध्यक्ष दिल्ली स्ट्डी ग्रुप डॉ. विजय जौली जौली ने आज संगम विहार स्थित रेहड़ी-पटरी, मोची, पंचर लगाने वालों, फल, चाय, पान-मसाले व सब्जी बेचने वाले सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म ऊॅनी कंबल बॉट ‘‘अंग्रेजी नववर्ष 2023’’ का पहला दिन मनाया।

ज्ञात रहे पिछले 5 वर्षों से लगातार नववर्ष की शुरूआत, डॉ. जौली संगम विहार में वरिष्ठ नागरिकों, विधवा महिलाओं, विकलांगों व गरीबी रेखा से नीचे के नागरिकों को सूखे राशन, गर्म कपड़े, ट्राई साईकल, मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर्स इत्यादि बॉट कर नेक काम करते आ रहे हैं।

आज का कार्यक्रम संगम विहार के मंगल बाजार रोड पर सायं 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया। डॉ. जौली ने स्वयं संगम विहार रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के पास जा कर, उन्हें गर्म कंबल ओढ़ाए व नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. जौली ने मेहनतकश संगम विहार नागरिकों को प्रोत्साहित भी किया।

इस गरीब-जनहित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक डॉ. विजय जौली संग ब्राहमण समाज से पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा, मधुसूदन तिवारी, चौधरी अहल्कार सिंह, दिलावर सिंह, संजीव, युवा नेता निशांत सिंह, दिल्ली स्ट्डी ग्रुप सोसल मिडिया संयोजक श्रीमती शालू कुमारी, तिगड़ी भाजपा नेत्री रेखा सिंह व स्वराज मानव सेवा समिति अध्यक्ष अशोक बरार व महिला नेत्री सोनी, सीमा, अनामिका त्रिपाठी, महामाया, निशा देवी इत्यादि रहे।

error: Content is protected !!