शेयर बाजार में लगातार छठवें दिन गिरावट: सेंसेक्स 45 अंक गिरकर 57,511 पर खुला

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (16 मार्च) को लगातार छठवें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 45 अंक गिरकर 57,511 के स्तर पर खुला। हालांकि, निफ्टी 22 अंक बढ़त के साथ 16,994 पर खुला। सुबह साढ़े 9 बजे सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट और 11 शेयरों में बढ़त थी।

अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.80% गिरा
अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 6 में गिरावट और 4 में बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह साढ़े 9 बजे ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.80% नीचे था। अडाणी विल्मर में 1.22% की गिरावट थी। हालांकि, अडाणी ट्रांसमिशन, पोर्ट्स, पावर और ग्रीन एनर्जी के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
क्रेडिट सुइस (CREDIT SUISSE) संकट टलने की उम्मीद में ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट सुधरे हैं। DOW FUTURES नीचे से करीब 200 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि SGX NIFTY और एशियाई बाजारों में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। अमेरिकी MARKETS में भी कल आखिरी घंटे में निचले स्तरों से अच्छा सुधार दिखा था। डाओ जोन्स 281 अंक गिराकर बंद हुआ । S&P 500 में भी कल 0.70% गिरकर बंद हुआ। नैस्डेक सिर्फ 6 अंक चढ़कर बंद हुआ।

FIIs कर रहे बिकवाली
फॉरेन इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स (FII) ने बुधवार को लगातार 5वें दिन भी भारतीय बाजार में बिकवाली की है। बुधवार को कैश मार्केट में FIIs ने 1,271 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की। वहीं डोमेस्टिक इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स (DII) ने कल 1,824 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की। इस महीने अब तक FIIs ने कुल 8,457 करोड़ रुपए की खरीदारी की है
जबकि DIIs ने कुल 12,294 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

बुधवार को 344 अंक गिरा था सेंसेक्स
इससे पहले बुधवार (15 मार्च) को भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 344 अंक गिरकर 57,556 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 123 अंक गिरा था, यह 16,972 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 9 में बढ़त रही थी। बाजार की बिकवाली में बैंकिंग स्टॉक्स सबसे आगे रहे।

15 महीने के निचले स्तर पर क्रूड
बैंकिंग संकट की चिंताओं से क्रूड (कच्चा तेल) 5% से ज्यादा गिरा है। कच्चा तेल 3 दिन में 10% से ज्यादा फिसलकर 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। इसका भाव 74 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। कल ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसला था। कल ब्रेंट का भाव 4% से ज्यादा टूटा था। ये 3 दिनों में 10.50% से ज्यादा गिरा था।

error: Content is protected !!