Delhi Metro में अब नहीं बना सकेंगे Reels, जानें क्या कहा DMRC ने

अगर आप भी delhi metro map में सफर करते हैं तो आपने बहुत से लोगों को सफर के दौरान नाचते, गाते Reel बनाते हुए तो देखा ही होगा। अगर आप अपने आस- पास ध्यान से देखें तो आजकल इंंस्टा Reel बनाना सभी के लिए आम बात हो गई है। फेमस होने के लिए कुछ लोग डांस करके Reel बनाते हैं तो कुछ स्टंट कर रील्स बनाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। Reel बनाने वालों की वजह से कुछ लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है जिसकी वजह से DMRC ने दिल्ली मेट्रो में Reel बनाने पर रोक लगा दी है।

DMRC ने लगाई रोक-

DMRC नई दिल्ली मेट्रो के अंदर किसी भी तरह की Reel चाहे वह डांस, हो या कोई ऐसा कार्य जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े, उस पर रोक लगा दी है। यानी अब आप दिल्ली मेट्रो के अंदर किसी भी तरह की Reel नहीं बना सकते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में DMRC ने अपने टि्वटर हैंडल से एक ट्वीट किया उस ट्वीट में लिखा गया की यात्रा करो, परेशान मत करो, जिसके साथ एक ग्राफिक में कहा गया कि दिल्ली मेट्रो में एक यात्री की तरह व्यवहार करें, शरारते ना करें।

फोटोग्राफी बैन-

दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा कारणों की वजह से फोटोग्राफी को भी बैन किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया के आने के बाद इसका सख्ती से पालन नहीं किया गया। जब से Tiktok  आया तब से यह Reel बनाने का सिलसिला शुरू हो गया और सभी लोगों पर रील बनाने की एक सनक सवार हो गई। जिसे देखो Reel बनाते नजर आता था। Tiktok  के बंद होने के बाद इसकी कमी इंस्टाग्राम ने पूरी कर दी, अब जिसे देखो बच्चा हो या बड़ा रेल बनाने का शौकीन है।

error: Content is protected !!