DND Flyover को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से किया जाएगा लिंक, यहां पाएं पूरी जानकारी

DND (दिल्ली-नोयडा-दिल्ली) Flyover से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से इसे लिंक किया जा रहा है। इसे जोड़ने के लिए DND से सोहाना तक एक्सेस कंट्रोल लिंक रोड बनाई जा रही है, NHAI फरवरी में ही इस काम को शुरू कर चुकी है। जानकारी के लिए बता दें, कि दिल्ली गाजियाबाद नोएडा और फरीदाबाद को एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने के लिए DND Flyover से एक लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, डीएनडी फ्लाईवे देश का पहला आईएस सर्टिफाइड 8 लेन एक्सप्रेसवे है।

तीन हिस्सों में बनाया जाएगा-

DND Flyover को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए NHAI सोहाना तक 59 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल लिंक बना रहा है। इसे तीन हिस्सों में बनाया जाएगा, इसका पहला हिस्सा DND Flyover से जैतपुर पुस्ता रोड तक 9 किलोमीटर लंबा है, इसके बाद इसका दूसरा हिस्सा फरीदाबाद तक 24 किलोमीटर लंबा और तीसरा हिस्सा फरीदाबाद से एक्सप्रेसवे तक 26 किलोमीटर लंबा है। अप्रैल 2024 तक इसके काम के पूरा होने की उम्मीद है, इसके बनने के बाद दिल्ली से जयपुर का सफ़र सिर्फ 2 घंटे में और नोएडा से जयपुर में सिर्फ 3 घंटे में का समय लगेगा।

DND और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लिंक-

DND और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक हो जाने के बाद यूपी और उत्तराखंड के लोगों को आवाजाही में आसानी होगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के अलावा दिल्ली हरिद्वार के बीच भी एक्सप्रेस में बन रहा है, इन दोनों प्रोजेक्ट के पूरा होने से DND Flyover के जरिए देहरादून और लखनऊ के लोग भी मुंबई तक बिना रुके रोड ट्रैवल कर पाएंगे। इसके अलावा आगरा, लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़े शहर भी मुंबई से सीधा कनेक्ट हो पाएंगे।

सबसे लंबा एक्सप्रेसवे-

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, इसकी कुल लंबाई 1,386 किलोमीटर है। इसके पूरा बनने से भारत की राजधानी से दिल्ली के आर्थिक राजधानी का सफर बहुत कम समय में पूरा हो सकेगा। अभी दिल्ली से मुंबई जाने में 24 घंटे का समय लगता है लेकिन इस मेग-एक्सप्रेसवे के पूरी से तरह चालू होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच सफर सिर्फ 12 घंटों में ही पूरा किया जा सकेगा। उम्मीद है कि पूरा प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा हो जाएगा।

error: Content is protected !!