इन जगहों पर तिल होना लाता है अभागापन, हर कार्य में आती है बाधा

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हमारे शरीर में मौजूद तिल शुभ और अशुभ दोनों ही परिणाम देते हैं। हमारे शरीर की उपस्थिति और बनावट तिल हमारे जीवन और व्यक्तित्व के भी कई राज खोलते हैं। इसी तरह तिल का रंग भी शुभ और अशुभ परिणामों के बारे में बताता है तो चलिए जानते हैं कि शरीर में किस अंग पर मौजूद तिल हमें अशुभ का संकेत दे रहा है।

बाईं भौंह पर तिल-

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार बाईं भौंह पर तिल अशुभ फलदायक होता है इससे सुख में कमी और दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। जिसके कारण आप तनाव महसूस करते हैं या आपका मन परेशान रहता है।

माथे पर बाएं ओर तिल-

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर माथे पर बाएं ओर तिल होता है तो वह अच्छा नहीं माना जाता, ऐसा कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति बस अपने बारे में ही सोचते हैं ऐसे में लोग दूसरों के बारे में सोचने से पहले अपने बारे में सोचते हैं यानी इसमें स्वार्थ की भावना ज्यादा होती है। इसी वजह से इनको परिवार में लोग कभी-खभी गलत तरीके से लेते हैं और इतना ही नहीं कई बार इन्हें अपमान भी सहना पड़ता है।

होंठ पर तिल-

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है तो उन लोगों को अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना चाहिए। जिन लोगों के होंठ पर तिल होता है उन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और मोटापा का सामना करना पड़ता है।

नाक और बाएं आंख पर तिल-

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की नाक और बाएं आंख पर तिल होता है तो वह थोड़ा आत्म अभिमानी होता है ऐसे लोग दुनिया के आगे खुद को बढ़-चढ़कर दिखाने वाले होते हैं।

error: Content is protected !!