कांग्रेस सुधरी नहीं तो साफ हो जाएगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को असम में कहा कि मेरे जिगर के टुकड़ों युवा भाइयो-बहनों, मुझे आने में देर हुई इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। पहले नॉर्थ ईस्ट कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। राहुल बाबा ने पूरे देश की यात्रा की, लेकिन त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वे विदेश जाकर देश की बुराई करते हैं, राहुल बाबा अभी भी समझ जाओ अभी नार्थ ईस्ट में सूपड़ा साफ हुआ है। अगर वे इसी राह पर चले तो कांग्रेस का देश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। डिब्रूगढ़ में बीजेपी कार्यालय का शिलान्यास किया अमित शाह ने असम के डिब्रूगढ़ में बीजेपी के कार्यालय का शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए आज असम आसपास के राज्यों के साथ अपने सीमा से जुड़े विवाद को खत्म कर रहा है। बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां 41 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी दी गई। राज्य में 12 मेडिकल कॉलेज बन गए हैं और 12 मेडिल कॉलेज बनने वाले हैं। बिहू त्योहार के दिन मोदी जी असम को AIIMS भी देने वाले हैं। गृह मंत्री ने कहा कि एक जमाने में असम आंदोलन और आतंकवाद से पीड़ित था। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज असम विकास की राह पर है। पहले कांग्रेस की सरकार 36 हजार करोड़ का बजट देती थी। बीजेपी ने इसे बढ़ाकर 76 हजार करोड़ कर दिया। देशभर में भाजपा की सरकारें विकास को आगे बढ़ा रही हैं। शाह बोले- मोदी तीसरी बार PM बनेंगे उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वालों कान खोलकर सुन लो, 2024 के लोकसभा चुनाव में असम की 14 में से 12 सीटों पर बीजेपी का कब्जा होगा। इसके साथ ही बीजेपी देश में 300 से ज्यादा सीटों के साथ तीसरी बार देश के पीएम बनेगें। 2 दिन के असम-अरुणाचल दौरे पर हैं अमित शाह बता दें कि अमित शाह 10 अप्रैल को दो दिन के असम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। सोमवार को शाह ने अरुणाचल प्रदेश के किबिथू गांव में ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम’ (VVP) की शुरुआत की थी। वहीं, चीन ने शाह के अरुणाचल दौरे को उसकी क्षेत्रीय सम्प्रभुता का उल्लंघन बताया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि भारतीय गृह मंत्री अमित शाह के अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का हम विरोध करते हैं। क्षेत्र में भारतीय गृह मंत्री की गतिविधियां बीजिंग की क्षेत्रीय सम्प्रभुता का उल्लंघन है। चीन ने अरुणाचल की 11 जगहों के नाम बदले बता दें कि चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता आया है। पिछले हफ्ते चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदले थे। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- हम इन नए नामों को सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का आतंरिक हिस्सा था, हिस्सा है और रहेगा।
error: Content is protected !!