24 घंटे में 7,830 नए कोरोना केस, 16 मौतें

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 14 लोगों की जान भी गई। 7 महीने बाद नए केस साढ़े 7 हजार से ज्यादा आए हैं। 31 अगस्त को 7,946 केस मिले थे। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस 40, 215 हो गए हैं। इससे पहले 23 सितंबर को देश में 41,818 लोगों का इलाज चल रहा था। एक ही दिन में कोरोना के नए मामलों में 2,154 की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को देश में 5,676 मामले सामने आए थे। टॉप-5 राज्यों में 61% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे देश में मंगलवार को 7,830 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 4,800 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। ये कुल आंकड़ों का 61.3% है। केरल: यहां 1886 नए केस मिले, 1,120 लोग ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 14,506 केस एक्टिव हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली: यहां बीते दिन 980 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हुई, जबकि 440 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। एक्टिव केस 2,876 हो गए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 25.98% है। महाराष्ट्र: मंगलवार को यहां 919 नए केस मिले, 208 लोग ठीक हुए और 1 व्यक्ति की मौत हुई। सोमवार को यहां 328 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.16% है और 4875 केस एक्टिव हैं। हरियाणा: यहां मंगलवार को 595 नए केस सामने आए और 373 लोग ठीक हुए, जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल राज्य में 2149 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.95% हो गया है। यहां भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश: यहां बीते दिन 420 नए केस मिले और 317 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 1863 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.88% है।UP में 24 घंटे में 446 नए संक्रमित, 13 दिन में 508% बढ़े केस उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में 446 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 1791 तक पहुंच गई हैं। सबसे ज्यादा लखनऊ में 97 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सर्वाधिक संक्रमित हैं।
error: Content is protected !!