‘पंजाब की राजनीति में प्रकाश सिंह बादल का अहम स्थान रहा – जेपी दलाल
चंडीगढ़ : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल ने देश के सबसे अनुभवी और वयोवृद्ध राजनेता, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल के परलोक गमन से भारतीय राजनीति के एक ऐसे युग का अंत हो गया जिसने देश की आज़ादी से लेकर इक्कीसवीं सदी तक भारत को बनते और बदलते देखा। उनका आम लोगों से घुल मिल जाने का गुण उन्हें अलग राजनेता के तौर पर स्थापित करता था। उन्होने कहा कि वे गाँव की राजनीति से शुरुआत करने वाले प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने। वे अंतिम सांस तक राजनीति में सक्रिय रहे।