भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 6530 संगठात्मक खंडो पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड कार्यक्रम को सुना

केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह, श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सांसदों ने विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा द्वारा आज दिल्ली के विभिन्न 6530 संगठात्मक खंडो में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को सुनने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद और राष्ट्रीय एवं दिल्ली भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके अतिरिक्त अनेक नागरिक संगठनों, आर.डब्ल्यू.ए. एवं व्यापारी संगठनों द्वारा भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिये सावर्जनिक व्यवस्था की गई। भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अनेक पदाधिकारियों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पूर्वी दिल्ली के गगन विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनंने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो चुके हैं लेकिन आज तक उन्होंने एक प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि देश के एक प्रधान सेवक के रूप में अपनी बातें रखी है। ’मन की बात’ एक सकारात्मक कार्यक्रम है जिसके द्वारा हमें देश में हो रही कई अच्छी चीजे, संस्कृति और रीती रीवाज जानने का मौका मिलता है। इस मौके पर विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सारिका जैन एवं पार्षद श्री रमेश गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेहरु प्लेस में बुद्धिजीवियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनकर मीडिया से बात की। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को एक अराजनैतिक मंच बताते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के कण कण में वास करते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों की सामाजिक और संस्कृति दूरियों को खत्म करने का काम किया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह, दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रोहतास बिधूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी, जे.आई.एम.एस. के डायरेक्टर डॉ अमित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह पहला ऐसा अराजनैतिक कार्यक्रम है जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक विचारधारा से हट कर देश के विभिन्न स्थानों एवं राज्यों में होने वाली घटनाओं, सामजिक परिवर्तन और उपलब्धियों सहित अन्य अद्वितीय कार्यों के बारे में बात की जाती है, उन्हे प्रोत्साहन दिया जाता है। उन्होने कहा यूँ तो मन की बात कार्यक्रम के सभी 100 एपिसोड प्रेरक हैं पर वह एपिसोड जिसमे प्रधान मंत्री ने सेल्फी विद डॉटर (बेटी) को प्रोत्साहित किया था वह मेरा सबसे प्रिय है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम ने नरेला गांव में ग्रामीण जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनी और कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि देश के ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ऐसा कोई प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं हुआ जो आम जनता से सीधा जुड़ने के लिए इस तरह का उपयोग किया हो। देश की जनता को देश के विकास के बारे में बताना और उसकी जानकारी देना अपने आप में अद्भुत है। देश के अंदर सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक कर हटाने का काम इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री शुभेद्रुशेखर अवस्थी, पूर्व विधायक श्री नीलदमन खत्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों और युवाओं के साथ बैठकर सांसद श्री प्रकाश जावडेकर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं श्री वी सतीश, पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव एवं डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश मंत्री श्री गौरव खारी ने किया। इसके अलावा माथुर लेन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री विनय सहस्रबुद्धे, जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा एवं श्रीमती बांसुरी स्वराज सहित अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को जनता के साथ सुना और साथ ही इस कार्यक्रम के ऐतिहासिक 100 एपिसोड पूरे होने के मौके पर सब को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा अराजनैतिक कार्यक्रम है जिसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक विचारधारा से हटके देश के विभिन्न स्थानों एवं राज्यों में होने वाली घटना, सामजिक परिवर्तन और उपलब्धियों सहित अन्य अद्वितीय कार्यों के बारे में बात की जाती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों एवं मार्किट कमिटी के सदस्यों के साथ शास्त्री नगर में आयोजित मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख श्री मनोज कुमार जिंदल, मंडल अध्यक्ष श्री जनक राज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने बुराड़ी में मन की बात कार्यक्रम का ऐतिहासिक 100वां एपिसोड स्थानीय जनता के बीच सुना। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री मोहन गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने क्षेत्र की आम जनता के बीच उपलब्ध होकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। श्री रमेश बिधूड़ी इस वक्त कर्नाटक चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक गए हुए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने गाँधी दर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष सुश्री कौसर जहां की उपस्थिती में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री मौहम्मद हारून सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जामा मस्जिद के पास आयोजित विशेष कार्यक्रम में मन की बात कार्यक्रम सुना।

error: Content is protected !!