अरविंद केजरीवाल के 45 करोड़ के राज महल घोटाले के विरुद्ध आज दूसरे दिन सांसद मनोज तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

यह शर्मनाक है कि कुछ भी ना लेने का वायदा कर राजनीती में आने वाले केजरीवाल आज दिल्ली और पंजाब पुलिस के 106 जवान और 28 गाड़ियों का काफिला लेकर चल रहे हैं – रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली; दिल्ली भाजपा के द्वारा अरविंद केजरीवाल सरकार के 45 करोड़ रूपए के राज महल घोटाले के विरुद्ध आयोजित धरने के दूसरे दिन आज सांसद श्री मनोज तिवारी के साथ उत्तर पूर्व संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता धरने पर बैठे। आज के धरने को सांसद श्री मनोज तिवारी के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, नवीन शाहदरा एवं उत्तर पूर्व जिलों के जिलाध्यक्षों श्री मनोज त्यागी एवं श्री मोहन गोयल आदि ने सम्बोधित किया।

आज के धरने में सम्मलित कार्यकर्ताओं में प्रमुख थे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, मंत्री गौरव खारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री बृजेश राय, जिला पदाधिकारी संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, यू.के. चैधरी, आशीष तिवारी, कुसुम तोमर, मास्टर विनोद, कृष्णपाल, विशाखा, सचिन शर्मा, निगम पार्षद राजा इकबाल सिंह, श्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमति सत्या शर्मा, श्री अनिल गौड़, श्री सत्यपाल सिंह, श्री अनिल त्यागी, सुश्री रेखा अमरनाथ आदि।

अपने सम्बोधन में श्री मनोज तिवारी ने कहा कि जब तक केजरीवाल के शीश महल का दरवाजा नहीं खुलेगा तब तक भाजपा कार्यकर्ता लगातार धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। दिल्ली के सरकारी खजाने को लूटने वाले केजरीवाल जब तक जाँच में सहयोग नहीं देंगे और अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक भ्रष्टाचारी की तुलना भगत सिंह से करके पहले ही दिल्लीवालों का भरोसा तोड़ा है और अब जाँच से घबरा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तो शराब पॉलिसी की चार्जशीट में राघव चढ्ढा के नाम की भी चर्चा सामने आयी है। इससे साबित होता है कि इस पूरे हजारो करोड़ की लूट की कहानी राघव चड्ढा सहित अरविंद केजरीवाल ने बुनी है। आज तो एल.जी. महोदय ने भी अपना घर की जाँच करने के लिए अनुमति दे दी है अब ऐसे में केजरीवाल को इस बात का डर है कि कही उनके आवास की जाँच हो जाये तो पूरी कलई खुल जाएगी। केंद्र सरकार हर योजना लाती है लेकिन केजरीवाल सरकार या तो उसे लागू नहीं करती या फिर जिसे लागू करती हैं उसे अपने नाम की मोहर देने से पीछे नहीं हटते।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर उनके आवास के मरम्मत के नाम पर 45 करोड़ के घोटाले के विरोध में धरना देने के लिए आई इतनी बड़ी संख्या इस बात का गवाह है कि दिल्ली का हर नागरिक जानना चाहता है कि आखिर वह केजरीवाल जो बंगला ना लेने की बात करते थे, ने अपने घर में 45 करोड़ रूपये कहाँ और कैसे लगाए है? उन्होंने कहा कि इससे पहले जब भाजपा कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे रहे तो सबने सवाल खड़े किये थे लेकिन सैकड़ो करोड़ रूपये के घोटाले में आज वह एक साल से अधिक समय से जेल के अंदर हैं और उन्हें जमानत तक नहीं मील रही है।

श्री बिधूड़ी ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं का ही संघर्ष है कि शराब घोटाले में आज मनीष सिसोदिया जेल के अंदर है। केजरीवाल ने अपने गुंडों से भाजपा कार्यकर्ताओ को पिटवाया, लाठिया चलवाई लेकिन आज नियम के विरुद्ध जितने ठेके खोले गए सब बंद है और अब जेल जाने की बारी केजरीवाल की है क्योंकि केजरीवाल ने अपने आवास मरम्मत के नाम पर पैसो का घोटाला किया है। वैसे भाजपा कार्यकर्ता जो इस पूरे शराब नीति के खिलाफ होकर संघर्ष करते रहे उन्हें 2025 में भाजपा की दिल्ली में सरकार बनते ही सम्मानित किया जायेगा। दिल्ली में आज तक जितने मुख्यमंत्री हुए सभी एक ही बंगले में रहे जबकि अरविंद केजरीवाल ने वियतनाम से पत्थर मंगवाया है और आवास के बगल में दो और बंगले को भी अपने में मिला लिया।

श्री बिधूड़ी ने कहा की यह शर्मनाक है कि कुछ भी ना लेने का वायदा कर राजनीती में आने वाले केजरीवाल आज दिल्ली और पंजाब पुलिस के 106 जवान और 28 गाड़ियों का काफिला लेकर चल रहे हैं। श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की हर बीतते दिन के साथ अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक छवि धूमिल होती जा रही है और वह दिन दूर नही जब वह जहाँ जायेंगे बच्चा बच्चा पूछेगा अंकल आपका महल देखना है।

error: Content is protected !!