भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की नामी बिजनेसमैन संजीव जुनेजा से मुलाकात

चण्डीगढ़

ब्रांड मशीन के नाम से मशहूर हैं भारत के जाने-माने बिजनेस टाइकून एवं निवेशक डा. संजीव जुनेजा 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में 1000 उत्कृष्ट हस्तियों से मिलने के लिए अभियान चलाया हुआ है।  जिसके चलते आज श्री नड्डा का  प्रसिद्ध व्यवसायी एवं एसबीएस बॉयोटेक ग्रुफ ऑफ कंपनीज के फाउंडर डा. संजीव जुनेजा के चंडीगढ़ निवास पर पहुंचे। इस दौरान जे.पी. नड्डा के साथ सौदान सिंह (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), अनिल जैन (राज्यसभा सांसद), अरूण सूद (प्रदेशाध्यक्ष), श्री निवासन (संगठन मंत्री) सहित कई गणमान्य नेता भी उपस्थित रहे।

श्री जुनेजा ने जे.पी. नड्डा को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनकी माता उषा जुनेजा, बहन राधिका चीमा ने वस्त्र भेंट कर सभी का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान संजीव जुनेजा ने कहा कि आज विश्‍व में सभी बड़े इंवेस्टर भारती इकाॅनोमी में निवेष करना चाहते हैं। विगत माह मई 2023 में ही 28000 करोड़ रुपए का ही विदेषी संस्थागत निवेष भारत में आया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का 10 ट्रिलियन का जीडीपी सपना समय सीमा से पूर्व ही पूरा होने के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही साथ जीएसटी में अभूतपूर्व कलैक्षन से पूरा बाजार उत्साहित है। इसके अलावा जुनेजा ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पर आधारित अस्पतालों को सहयोग एवं सबसिडी देने की मांग की। जुनेजा ने मेक इन इंडिया एवं वाॅकल फाॅर लाॅकल में उनके द्वारा दिए गए प्रयासों के बारे में भी बताया।

1000 उत्कृष्ट हस्तियों तक पहुंच कर बनाकर भाजपा की उपलब्धियों से रूबरू करवाएंगे भाजपा अध्यक्ष 

श्री जुनेजा ने जोर देकर कहा कि वे भारतीय लोकतंत्र में अवसरों की संभावना की पराकाष्ठा को प्रस्तुत करते हैं कि कैसे अंबाला के एक छोटे से गांव से शुरू हुए उनके व्यवसाय ने आज देश-विदेश में परचम फैलाया है। यह संभावनाएं केवल एक लोकतांत्रिक देश में ही संभव है।

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने फस्र्ट जैनरेषन एंटरप्रन्योर संजीव जुनेजा की उपलब्धियों की खुले मन से तारीफ की व कहा देष को ईमानदार एवं कर्मठ व्यवसायियों की जरूरत है। इस दौरान श्री नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्षों के सफल कार्यकाल के दौरान किए गए देश एवं राज्यों के विकास कार्यों, जीएसटी रॉल मॉडल के साथ-साथ और भी अन्य विषयों पर चर्चा की। श्री नड्डा ने कहा कि उन्हें मालूम है कैसे बिजनेसमैन देश हित में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, इसी कड़ी में उनका उद्देश्य अलग-अलग कार्यक्षेत्र में माहिर 1000 उत्कृष्ट व्यक्तियों तक पहुंच बनाकर भाजपा की उपलब्धियों से रूबरू करवाना है। यह अभियान पूरा होने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर जनसमर्थन अभियान चलाएंगे।

डा. संजीव जुनेजा ने जे.पी. नड्डा एवं उनकी टीम को बताया कि हर माह 15 लाख परिवार उनकी कंपनी के प्रोडक्टस इस्तेमाल करते हैं। जुनेजा ने भारत सरकार की कई पाॅलिसीज खासतौर पर जीएसटी में अभूतपूर्व कोलैक्षन पर खुले मन से तारीफ भी की।   इस दौरान उन्होंने डा. जुनेजा के बच्चों दिविता जुनेजा और दिवम जुनेजा से डिजिटल इंडिया बारे बातचीत की। दिविता जुनेजा और दिवम जुनेजा जोकि 2024 में लोकसभा के लिए पहली बार वोट करेंगे, जे.पी. नड्डा से मिलकर उत्साहित दिखे।

       बता दें, भारत के जाने-माने बिजनेस टाइकून एवं निवेशक डा. संजीव जुनेजा जोकि ब्रांड मशीन के नाम से भी जाने जाते हैं। डा. जुनेजा ने भारत को बड़े-बड़े हाउसहोल्ड आयुर्वेदिक ब्रांडस दिए हैं। जिनमें डा. ऑर्थो, पेट सफा, रूप मंत्रा, सच्ची सहेली इत्यादि प्रमुख हैं। डा. जुनेजा एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, जोकि आई.आई.एम.एस. अहमदाबाद, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, टाई, एबीपी आइडिया ऑफ इंडिया, आज तक, एबीपी न्यूज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में व्याख्यान भी दिए हैं। इन्होंने नए भारत को आयुर्वेद के आधुनिक रूप से परिचित कराने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अभियान का समर्थन करते हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके उच्च कोटि की भागीदारी के लिए डा. संजीव जुनेजा को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

error: Content is protected !!