प्रसिद्ध उद्योगपति डा. संजीव जुनेजा ‘बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2023’ अवार्ड से सम्मानित

हिमाचल सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डा. संजीव जुनेजा को किया सम्मानित

शिमला। विगत दिवस शिमला के एक नामी होटल में बिग एफएम द्वारा आयोजित ‘बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2023 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिग एफएम के बिजनेस हेड शैलेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न महानुभावों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में अभिनेत्री रूबीना दिलैक (विजेता- बिग बॉस १४), अंशू और कार्तिक बाथला, उधम सिंह ठाकुर, गायक मोहन सिंह चौहान, राजेश मल्होत्रा, ममता और विशाल गुप्ता, डॉ. दिनेश बेदी, प्रेम राणा, डॉ. पी.एन. हृषिकेश, हिमांशु सूद, मनुज शारदिया, राजेश पुरी, पवित्र, अंकित अग्रवाल, मुकेश भास्कर, भगवान सिंह गिल और डॉ. नीरज शर्मा शामिल थे।

इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर जाने-माने उद्योगपति डा. संजीव जुनेजा को भी बिग एफएम द्वारा ‘बिग इम्पैक्ट अवार्ड 2023  से सम्मानित किया गया। बिग एफएम द्वारा दिए गए सम्मान के लिए एसबीएस बॉयोटेक ग्रुफ ऑफ कंपनीज़ के फाउंडर डा. संजीव जुनेजा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया।

बता दें, भारत के जाने-माने बिज़नेस टाइकून एवं निवेशक डा. संजीव जुनेजा जोकि ब्रांड मशीन के नाम से भी जाने जाते हैं। डा. जुनेजा ने भारत को बड़े-बड़े हाउसहोल्ड आयुर्वेदिक ब्रांडस दिए हैं। जिसमें डा. ऑर्थो, रूप मंत्रा, सच्ची सहेली, पेट सफा इत्यादि प्रमुख हैं। डा. जुनेजा एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं, जोकि आईआईएमएस अहमदाबाद, इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस, टाई, एबीपी आइडिया ऑफ इंडिया, आज तक, एबीपी न्यूज़, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में व्याख्यान भी दिए हैं। इन्होंने नए भारत को आयुर्वेद के आधुनिक रूप से परिचित कराने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह ‘लोकल फॉर वोकल और ‘आत्मनिर्भर भारत के अभियान का समर्थन करते हैं। आयुर्वेद के क्षेत्र में उच्च कोटि की भागीदारी के लिए डा. संजीव जुनेजा को कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। डा. जुनेजा बहुत से युवाओं के लिए एक प्ररेणा स्त्रोत भी रहे हैं।

माननीय मुख्यमंत्री ने राज्य के उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए बिग एफएम की सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रदेश के काफी लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री सहित विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर अपना और क्षेत्र का नाम चमकाया है। मीडिया सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बिग एफएम युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और बिग एफएम से अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे कहा कि हरित पहल हासिल करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए सरकार सक्रिय रूप से ई-वाहनों को बढ़ावा दे रही है और अगले तीन वर्षों में एचआरटीसी बेड़े को ई-बसों में बदलने पर विचार कर रही है। पर्यटन क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी के रूप में बढ़ावा देने के अलावा पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसकी सभी ने खूब सराहना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा और सुदर्शन बब्लू, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!