पिछले पांच सालों के मुकाबले, केंद्रीय सरकार ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और बाहरी विज्ञापनों पर खर्च को आधे से भी अधिक कम कर दिया है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अबीर रंजन बिस्वास के प्रश्न के उत्तर में सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी है।राज्यसभा सदस्य अबीर रंजन बिस्वास ने पूछा कि केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों और चालू वर्ष में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और आउटडोर मीडिया पर खर्च किए गए पैसे का विवरण क्या है? जवाब में सूचना-प्रसारण मंत्री ने बताया कि पिछले करीब पांच सालों (वित्तीय वर्ष 2018 से 13 जुलाई 2023 तक) में केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) ने विभिन्न मीडिया साधनों के माध्यम से स्कीमों, कार्यक्रमों और जागरूकता पर 3064.42 करोड़ रुपए खर्च किए। 13 जुलाई 2023 तक, केंद्रीय संचार ब्यूरो ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और आउटडोर मीडिया पर 17.09 करोड़, 17.37 करोड़ और 8.70 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जबकि 2022-23 में 220.34 करोड़, 155.27 करोड़ और 32.85 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।यही कारण है कि केंद्रीय संचार ब्यूरो ने 2021-22 में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और आउटडोर मीडिया के विज्ञापनों पर 179.04 करोड़, 101.24 करोड़ और 35.70 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि 2020-2021 में ये खर्च 197.49 करोड़, 167.90 करोड़ और 44.08 करोड़ रुपए हुए।ऐसे ही, 2019-20 में केंद्रीय संचार ब्यूरो ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और आउटडोर मीडिया पर 295.05 करोड़, 316.99 करोड़ और 96.14 करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि 2018-19 में 429.55 करोड़, 514.29 करोड़ और 235.33 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।