आरईसी को पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक 2,961 करोड़ रूपये का लाभ

नई दिल्ली

आरईसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के अलेखापरीक्षित स्टैंडअलोन एवं समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दे दी।

प्रमुख प्रचालन एवं वित्तीय आंकड़े –वित्तीय वर्ष 23 की पहली तिमाही की तुलना में वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही (स्टैंडअलोन)

संस्वीकृतियां: ₹ 59,895 करोड़ की तुलना में ₹ 90,797 करोड़, 52% की वृद्धि, इसमें 16% नवीकरणीय ऊर्जा का भाग है
संवितरण: ₹ 12,442 करोड़ की तुलना में ₹ 34,133 करोड़, 174% की वृद्धि
लोन एसेट्स पर ब्याज से होने वाली आय : ₹ 9,262 करोड़ की तुलना में ₹ 10,465 करोड़, 13% की वृद्धि
निवल लाभ: ₹ 2,447 करोड़ की तुलना में ₹ 2,961, 21% की वृद्धि

एसेट की गुणवत्ता में सुधार और प्रभावी लागत प्रबंधन के कारण, आरईसी अपना तिमाही लाभ ₹ 2,961 करोड़ दर्ज करने में सफल हुई है। परिणामस्वरूप, 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए प्रति शेयर वार्षिकीकृत आय ₹ 44.96 प्रति शेयर है, जबकि 30 जून 2022 को यह ₹ 37.16 प्रति शेयर थी।

लाभ में वृद्धि के कारण, 30 जून 2023 के अनुसार कंपनी का निवल मूल्य बढ़कर ₹ 60,886 करोड़ हो गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में 16% की वृद्धि है।

वित्तीय वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान, कंपनी ने अपने ग्लोबल मीडियम-टर्म नोट कार्यक्रम के तहत 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर के 5-वर्षीय 144ए/रजि.-एस ग्रीन बॉन्ड जुटाए हैं। ये बांड गिफ्ट सिटी, गुजरात में आईएफएससी इंटरनेशनल स्टॉक एक्सचेंज, इंडिया आईएनएक्स और एनएसई आईएफएससी पर विशेष रूप से सूचीबद्ध हैं।
कंपनी की लोन बुक में निरंतर वृद्धि हो रही है और यह 30 जून 2022 के ₹3.88 लाख करोड़ के मुकाबले 17% बढ़कर ₹4.54 लाख करोड़ हो गई है। एसेट्स की गुणवत्ता में सुधार के संकेत के साथ, 30 जून 2023 के अनुसार एनपीए एसेट्स पर 70.46% के प्रोविजन कवरेज रेशियो के साथ नेट क्रेडिट-इंपेयर्ड एसेट्स घटकर 0.97% हो गए हैं।
भविष्य के विकास में सहयोग के पर्याप्त अवसर का संकेत देते हुए, कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो (सीआरएआर) 30 जून 2023 के अनुसार 27.60% की सुविधाजनक स्थिति पर है।

अपने शेयरधारकों को लाभांश देने की परंपरा को जारी रखते हुए, कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹ 3/- प्रति इक्विटी शेयर (प्रत्येक ₹ 10/- के अंकित मूल्य पर) का पहला अंतरिम लाभांश घोषित किया है और इस अंतरिम लाभांश के भुगतान के लिए 14 अगस्त 2023 को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया गया है।

error: Content is protected !!