खेलों में खिलाड़ी तो विश्व में तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ा रहे है मोदी और शाह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर नागरिक हर घर तिरंगा अभियान को हाथों हाथ ले रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के सबसे पुराने: हनुमान अखाड़े के पहलवान  हर घर तिरंगा अभियान के तहत शामिल हुए। जहां भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे के साथ पहलवानों ने हर घर तिरंगा अभियान को बनाने का संकल्प लिया। जाने माने अंतर्राष्ट्रीय कोच द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार विजेता सुजीत मान, राजीव तोमर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान, श्री वीरेंद्र सिंह (गुनगा पहलवान) पदम श्री, श्री सुमित पहलवान, हिंदी केसरी, श्री आर्यन पहलवान,भारत केसरी और भाजपा के वरिष्ठ नेता व नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एन.डी.एम.सी) के सदस्य  कुलजीत चहल की उपस्थिति में पहलवान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। अखाड़े में अब भी सैकड़ो पहलवान कुश्ती के दांव पेंच अपनाते हैं और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते  हैंइस अवसर पर एन.डी.एम.सी के सदस्य कुलजीत चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है तो युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना बढ़ी है। स्कूल में छोटे बच्चे स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अपने द्वारा तिरंगा तैयार कर इसे फहराने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। इतना ही नहीं युवा पीढ़ी अब अपने वाहनों से लेकर घर भी तिरंगा लगाती हुई दिख रही है।  चहल ने कहा कि; प्रधानमंत्री  ने इस अभियान से पूरे देश को देशभक्ति की एक ढोर में बांध दिया है। जिससे लोग घर, दफ्तर, स्कूल, कालेज में तिरंगा फहरा रहे हैं और गर्व से लगा रहे हैं। उन्होंने कहा पहलवान हमारे देश का नाम रोशन कुश्ती में कर रहे है। जिले से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में भारत का नाम बढ़ रहा है। खेल एक ऐसा माध्यम से जो कि युवाओं को न केवल गलत संगत में जाने से रोकता है बल्कि उसमें देशभक्ति भी बढ़ाने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  को लेकर लोकप्रियता और बढ़ रही है इससे 2024 में एक बार फिर इससे ज्यादा बहुमत से तीसरी बार  नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री  बनने जा रहे हैं। अभियान के तहत पहलवान सुमित और अंतर्राष्ट्रीय पहलवान ने कहा कि भारत के खिलाड़ी विश्व पटल पर भारत के तिरंगे का परचम खेलों में लहरा रहे हैं तो वहीं ; प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश का नाम विश्व पटल पर आगे बढ़ा रहे हैं। इससे भारत का स्वाभिमान बढ़ रहा है। यह अभियान तिरंगे के प्रति लोगों में और सम्मान बढ़ाने का है। पहलवानों ने नारा है और उन्होंने संकल्प लिया है।  पहलोवानो  ने  नारा लगाया   कसम पहलवानी की खाते है तिरंगे और मोदी जी पर जान लूटते हेसभी पहलवानों ने आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी और आदरणीय श्री अमित शाह जी, गृह मंत्री को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी। श्री चहल ने आगे कहा कि मैं एन.डी.एम.सी के अध्यक्ष को एन.डी. एम.सी स्कूलों में पहलवान अकादमी शुरू करने का प्रस्ताव भी रखूंगा।  इसके कारण, यह प्रारंभिक चरण में एन.डी.एम.सी स्कूलों के बच्चों को एक्सपोजर देगा।   इससे इस खेल में बच्चों की पहचान हो सकेगी।

error: Content is protected !!