प्रेम और भाईचारे का त्यौहार ‘क्रिसमस’- संजीव जुनेजा

चण्डीगढ़

दिविसा हर्बल्ज़ प्रा. लि. कंपनी के चण्डीगढ़ कार्यालय में क्रिसमस कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संगीत कार्यक्रम और विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया। जहां पर कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गिफ्ट देकर शुभकामनाएं दीं। एंटरप्रन्योर और इंवेस्टर डा. संजीव जुनेजा ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देता है। कार्यालय में इस दिन क्रिसमस ट्री लगाया गया।

कंपनी एचआर ने इस दिन को पारिभाषित करते हुए कहा कि क्रिसमस ट्री जीवन और आशा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में परिवार के बच्चों और बड़ों के साथ इसे रोशनी, स्नो फलेक्स, क्रिसमस स्टार्स और क्रिसमस एंजल्स से सजाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास, प्रेम और एकजुटता को समझना केवल उत्सव के अवसरों तक सीमित नहीं होना चाहिए। बता दें, दिविसा हर्बल्ज़ प्रा. लि. के बड़े-बड़े हाउसहोल्ड आयुर्वेदिक ब्रांडस हैं जिसमें डा. ऑर्थो, रूप मंत्रा, सच्ची सहेली, पेट सफा, आई मंत्रा इत्यादि प्रमुख हैं। इतना ही नहीं आयुर्वेद के क्षेत्र में भागीदारी के लिए दिविसा हर्बल्ज़ प्रा. लि. के उत्पाद कई अवार्डस से भी नवाजे जा चुके हैं।

error: Content is protected !!