जिला कांग्रेस कमेटी एटा के अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी के नेतृत्व में 26 नवंबर “संविधान दिवस” के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

एटा

जिला कांग्रेस कमेटी एटा के अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी के नेतृत्व में 26 नवंबर “संविधान दिवस”के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय धान मील वाली गली एटा पर किया गया। जिसमें भारत के संविधान की उद्देशिका पढ़कर संविधान की शपथ ली गई। तथा संविधान के विषय में लोगों से चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा देश के नागरिकों को समानता का अधिकार देता है और देश के प्रति हमारे कर्तव्य को हमें बताता है।विनीत पाराशर बाल्मीकि प्रदेश सचिव ने कहा कि आज जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है उसी की रक्षा के लिए माननीय राहुल गांधी जी द्वारा “भारत जोड़ो यात्रा” और “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की है।इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप पूर्व प्रदेश महासचिव ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार संविधान को खत्म करने का कुचक्र रच रही है कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी।

सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद कहा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने हमे हमारे देश को ऐसा संविधान दिया है जो समाजवादी, पंथ निरपेक्ष है लोकतंत्रात्मक गणराज्य चलाने की खूबियां है। सामाजिक ,आर्थिक , राजनैतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म, और उपासना की स्वतंत्रता देता है। जो व्यक्ति की गरिमा औऱ राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करता है जो विश्व मे बंधुता बढ़ाने वाला है।पूर्व जिला अध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि हमको अपने संविधान पर गर्व है।
डाक्टर मियूद्दीन अहमद जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसजनों ने आज इस अवसर पर संविधान उद्देशिका के पर्चे भी लोगो तक पहुँचाये।संजू रजा जिला महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की लड़ाई लड़ रही है।
विचार गोष्ठी में ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष,विनीत पाराशर बाल्मीकि प्रदेश सचिव,एकेश लोधी पूर्व जिला अध्यक्ष,इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप,डाक्टर मियूद्दीन अहमद,संजू रजा,सुभाष सागर एडवोकेट,सोहन लाल वर्मा,चंद्रकांत गांधी,ओमप्रकाश सिंह तोमर,श्री मती ज्योति सोलंकी एडवोकेट,अजीत शाक्य,जितेंद्र राना,आनंद पाल बघेल फौजी,रामदास लोधी,नेमा देवी दिवाकर,सोनवीर दिवाकर, गुन्जन जैन,अभिषेक मिश्रा,आमिर अली ,अशोक पाल प्रधान,मुशीर अहमद,मनोज गुप्ता, कयाम बरकाती,नीरज मिश्रा,पुष्पेंद्र बघेल,दिनेश माथुर,रामरतन बाल्मीकि,हीरा पाराशर,भानुप्रताप सोलंकी,सागर सोलंकी,आदि लोग उपस्थित थे।