जेएलकेएम समर्थित मजदूर यूनियन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ के नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों को धनबाद जिला मीडिया प्रभारी रंजीत महतो ने दी शुभकामनाएं

धनबाद

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के समर्थित मजदूर संगठन भारतीय क्रांतिकारी मज़दूर संघ के केन्द्रीय महामंत्री सह डुमरी विधानसभा के विधायक टाईगर जयराम कुमार महतो और केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो के द्वारा मजदूर संगठन की मजबुतीकरण के लिए केंद्रीय विस्तार कमेटी के चौदह सदस्यीय नव नियुक्त पदाधिकारियों का सूची जारी किया गया । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मीडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने विज्ञप्ति जारी कर भारतीय क्रांतिकारी मज़दूर संघ के नवनियुक्त केंद्रीय विस्तार कमेटी पदाधिकारियों में धनबाद जिले के बाघमारा ख़ानुडीह निवासी महानंद महतो, संतोष कुमार सिंह, सत्यप्रकाश महतो प्रदीप महतो रामप्रसाद सिंह पवन कुमार रजक बोकारो जिले से डाक्टर जयदेव कुमार महतो कृष्णा कुमार महतो अन्नु कुमार राशिद ख़ान अमित कुमार गिरी रामगढ़ से संतोष कुमार महतो हजारीबाग से पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो रवि महतो आदि सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रकट किया गया

जेएलकेएम पार्टी के धनबाद मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने कहा कि उम्मीद ही नहीं विश्वास है, पार्टी की मजदूर इकाई मजदूर हित के लिए सदैव प्रयत्नशील, आंदोलनरत और संघर्षरत रहेगी. पार्टी मजदूर हित के लिए “जीरो टॉलरेंस” नीति पर कार्य करेगी अर्थात् मजदूर हित से कोई समझौता नहीं करेगी हमारे धनबाद बोकारो सहित झारखंड राज्य के सभी जिलों मजबुती के साथ संगठित और असंगठित सभी प्रकार के मजदूरों के हक़ अधिकार की चौबिसों घंटे सभी क्रांतिकारी पदाधिकारी सेवा भाव से मदद करते रहेंगे