दिल्ली कांग्रेस के सभी सातों लोकसभा और 14 जिलों के लिए कार्यरत ऑब्जर्वरों की नियुक्तियां को तत्काल प्रभाव से भंग, 70 विधानसभा के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर पहले की भांति काम करते रहेंगे –अनिल भारद्वाज

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के निर्देशानुसार दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज ने घोषणा की कि प्रदेश कांग्रेस संगठन के कार्यों और कार्यशैली की देखरेख का काम रहे वर्तमान में सभी सातों लोकसभा और 14 जिलों के लिए कार्यरत ऑब्जर्वरों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव भंग किया जाता है। श्री भारद्वाज ने बताया कि सभी 70 विधानसभा के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर पहले की भांति काम करते रहेंगे।