वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) हेतु समेकित: राजस्व 8328.82 करोड़ रुपये, पीबीटी 649.03 करोड़ रुपये, पीएटी 488.94 करोड़ रुपये
नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ माह के लिए अपने एकल और समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
मुख्य विशेषताएं :
· 31.12.2025 तक समूह की मज़बूत ऑर्डर बुक 1,26,790 करोड़ रुपये हुई
· वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) में एनबीसीसी समूह के राजस्व में डबल डिजिट वृद्धि
· वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) (वर्ष दर वर्ष) के दौरान पीएमसी खंड के समेकित राजस्व में 19.01% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई
प्रचालनों से समेकित राजस्व वित्त वर्ष 25 के नौ माह (9M FY25) के लिए 7399.93 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) के लिए 8328.82 करोड़ रुपये रहा जो 12.55% की डबल डिजिट वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने प्रचालनों से समेकित राजस्व वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) के लिए 2809.07 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के दौरान 3022.39 करोड़ रुपये दर्ज किया जो 7.59% की वृद्धि दर्शाता है।
प्रचालनों से एकल राजस्व वित्त वर्ष 25 के नौ माह (9M FY25) के लिए 5511.73 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) के लिए 5841.56 करोड़ रुपये रहा जो 5.98% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने प्रचालनों से एकल राजस्व वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) के लिए 2029.88 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के लिए 2087.54 करोड़ रुपये दर्ज किया जो 2.84% की वृद्धि दर्शाता है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की :
एकल आधार पर :-
पीबीटी में 49.10% की वृद्धि हुई जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में 171.26 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में 255.35 करोड़ रुपये हो गया।पीएटी 52.88% की वृद्धि हुई जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में 128.60 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में 196.60 करोड़ रुपये हो गया।
समेकित आधार पर :-
पीबीटी में 33.93% की वृद्धि हुई जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में 196.23 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में 262.82 करोड़ रुपये हो गया।पीएटी में 38.47% की वृद्धि हुई जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में 142.43 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में 197.22 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की :
एकल आधार पर :-
पीबीटी में 39.74% की वृद्धि हुई जो कि वित्त वर्ष 25 के नौ माह (9M FY25) में 443.53 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) में 619.79 करोड़ रुपये हो गया।पीएटी में 42.58% की वृद्धि हुई जो कि वित्त वर्ष 25 के नौ माह (9M FY25) में 338.92 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) में 483.23 करोड़ रुपये हो गया।
समेकित आधार पर :-
पीबीटी में 28.27% की वृद्धि हुई जो कि वित्त वर्ष 25 के नौ माह (9M FY25) में 505.97 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) में 649.03 करोड़ रुपये हो गयापीएटी में 30.47% की वृद्धि हुई जो कि वित्त वर्ष 25 के नौ माह (9M FY25) में 374.76 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 के नौ माह (9M FY26) में 488.94 करोड़ रुपये हो गया।